Rajasthan: भाजपा फहराएगी 20 करोड़ के झंडे, 50 लाख तिरंगा फहराने का लक्ष्य
जयपुर, 10 अगस्त। राजस्थान में बीजेपी आजादी के अमृत महोत्सव पर 20 करोड़ रुपए की कीमत के तिरंगे झंडे फहराएगी। प्रदेश में 50 लाख झंडे फहराने के लिए प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में 9 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा अभियान बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है। बीजेपी ने कहा है कि 13 से 15 अगस्त तक प्रदेश भर में घर, बाजार और ऑफिस की बिल्डिंगों पर भी तिरंगे फहराए जाएंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने जयपुर में शिव महापुराण कथा समिति के महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शिव भक्तों के साथ हाथ में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा अभियान को प्रदेश भर में चलाने का संकल्प लिया। जयपुर में भाजपा सांसद दीया कुमारी के नेतृत्व में प्रदेश बीजेपी मुख्यालय से शहीद स्मारक तक भाजपा नेताओं ने तिरंगा रैली निकाली।

तिरंगा अभियान से आमजन को जोड़ेगी बीजेपी
राजस्थान में बीजेपी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कर दी है। इस दौरान राष्ट्रभक्ति गीत बजाकर लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बीजेपी सांसद दिया कुमारी ने कहा कि इस अभियान को लेकर प्रदेश वासियों में उत्साह और जुनून है। 13 से 15 अगस्त तक सभी लोगों को इस अभियान से जोड़ना है। यह सबका अभियान है। राष्ट्र के नाम अभियान हैं। प्रधानमंत्री के आव्हान पर आजादी के अमृत महोत्सव में यह हो रहा है। हम राजस्थान में 50 लाख तिरंगा फहराएंगे।

केंद्र सरकार ने की हर जिले में 2 लाख झंडों की व्यवस्था
भाजपा सांसद दिया कुमारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर जिले में 2 लाख झंडों की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि यह जयपुर को मैसेज है। इस अभियान से जुड़े और अपने घर में तिरंगा जरूर लगाएं। यह हम सभी का दायित्व है। पहली बार हमें यह अवसर मिला है। जयपुर शहर बीजेपी अध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा कि शहर में लगभग 5 लाख तिरंगे लगाए जाएंगे। 2 लाख तिरंगे बीजेपी की 18 हजार बूथ समितियों पर लगेंगे। शहर में 1.25 लाख व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्र ध्वज लहराएंगे।
आमेर विधानसभा की तिरंगा यात्रा…#TirangaYatra #HarGharTiranga pic.twitter.com/lnrIhX4sd8
— Satish Poonia (@DrSatishPoonia) August 10, 2022












Click it and Unblock the Notifications