Rajasthan में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के साल 2022 के 22 कलंक गिनाए, जानिए क्या लगाए कलंक
राजस्थान में नए साल से पहले भाजपा ने वीडियो जारी कर गहलोत सरकार के साल 2022 में 22 कलंक गिनाए हैं। इस वीडियों में भाजपा ने प्रदेश से जुड़े तमाम मुद्दों को शामिल कर कांग्रेस की सरकार को घेरने की कोशिश की है।

Rajasthan में भाजपा ने नए साल की पूर्व संध्या पर वीडियो बनाकर साल 2022 में प्रदेश पर लगे 22 कलंक गिनाए हैं। हालांकि भाजपा प्रदेशभर में जन आक्रोश रैलियां और जनसभाओं के दौरान वर्तमान सरकार को घेर रही है। जिसे कांग्रेस की सरकार उपलब्धियां बता रही है। उनको लेकर भाजपा के केंद्रीय नेता से लेकर प्रदेश के पदाधिकारी 200 से अधिक विधानसभाओं में जाकर कांग्रेस सरकार की नाकामियों को बताने में लगे हुए हैं। इसी को लेकर राजस्थान भाजपा ने 2023 की शुरुआत से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसको 'कुशासन की भेंट चढ़ा एक और साल' शीर्षक देते हुए 2022 के 22 कलंक गिनाएं हैं।
Recommended Video

कन्हैया लाल की हत्या बना मुद्दा
भाजपा ने अपने वीडियो में उदयपुर में हुए कन्हैया लाल की हत्या को मुद्दा बनाया है। इसमें सर तन से जुदा के नारे को वर्तमान सरकार की नाकामी बताया है।जयपुर में महिला शिक्षक को जिंदा जलाने की घटना को भी सरकार की असफलता बताया है। वही पेपर लीक को लेकर भी कांग्रेस को घेरा है। पेपर लीक को पूरे देश की बदनामी बताया है।

प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार
भाजपा ने प्रदेश में बड़े महिला अत्याचारों के मामलों को भी इस साल की नाकामी बताया है। पार्टी ने आरोप लगाए हैं कि 2022 में महिला दुष्कर्म में 6 फीसदी और महिला उत्पीड़न में 8 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। भाजपा ने मंत्री शांति धारीवाल की ओर से विधानसभा में महिलाओं के दुष्कर्म के मामले को लेकर दिए गए बयान को सरकार की नाकामी बताया है।

प्रदेश में अपराधों में बढ़ोतरी
बीजेपी ने अपराधों में हुई बढ़ोतरी को भी प्रदेश सरकार की इस साल की विफलता बताया है। बीजेपी ने आरोप लगाए हैं कि डकैती में 28 प्रतिशत अपहरण में 9 प्रतिशत और हत्या के प्रयास में 14 फ़ीसदी बढ़ोतरी हुई है। भाजपा ने 2022 में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संतों और पुजारियों के साथ हुई घटनाओं को भी इस साल की विफलता बताया है।

सालासर का द्वार ढहाया
भाजपा ने सालासर रोड़ पर स्वागत द्वार को ढहाने के विवाद को भी सरकार की नाकामी बताया है। अलवर में 300 साल पुराने शिव मंदिर को ढहाने की घटना को लेकर भी सरकार को घेरा गया है। भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और अलवर में हुए सांप्रदायिक दंगों को मुद्दा बनाया गया है। जिनमें साल 2022 की सरकार की सबसे बड़ी विफलता बताई है। पीएफआई को रैली निकालने की अनुमति और कावड़ यात्रा व रामनवमी की यात्रा के दौरान धारा 144 लगाने को कांग्रेस की विफलता बताया गया है।

सड़कों की हालत बताई खराब
प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है। ऐसा आरोप भाजपा ने कांग्रेस के शासन पर लगाया है। वीडियो में बताया गया है कि खराब सड़कों और रास्तों के कारण मरीज रास्ते में ही दम तोड़ रहे हैं। कांग्रेस सरकार को गिरते हुए लंपी वायरस से गायों की मौत को लेकर भी हमला बोला गया है। शेखावाटी विश्वविद्यालय में हुए भ्रष्टाचार को भी वीडियो में शामिल किया गया है। जिसमें मौके पर नहीं बल्कि कागजों में विश्वविद्यालय का भवन बना दिया गया था। इसको भी सरकार का भ्रष्टाचार बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications