Rajasthan Chunav 2023: राजस्‍थान में 6 पैमानों के आधार पर टिकट देगी BJP, 25 सितंबर के बाद पहली सूची संभव

Rajasthan BJP candidates first list: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा प्रत्‍याशियों की पहली सूची 25 सितम्‍बर के बाद जारी होने की उम्‍मीद है। इस बार भाजपा की टिकट के लिए छह पैमानों पर खरा उतरना होगा।

Rajasthan BJP candidates first list Name: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में चंद माह शेष हैं। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है। इसी के साथ आचार संहिता लागू हो जाएगी। राजनीतिक दल भी पूरी तरह से चुनाव मोड में आ चुके हैं।

राजस्‍थान में हर किसी की कांग्रेस और भाजपा प्रत्‍याशियों की पहली सूची का इंतजार है। प्रत्‍याशी तय करने में कई स्‍तर के सर्वे के साथ-साथ हार-जीत के गुणा-भाग को देखा जा रहा है।

BJP in Rajasthan Chunav 2023

उधर, मध्‍य प्रदेश व छत्‍तीसगढ़ में भाजपा ने अपने प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। ऐसे में सवाल उठता है कि राजस्‍थान में भाजपा अपने उम्‍मीदवारों की सूची कब जारी करेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार पहली सूची 25 सितम्‍बर के बाद जारी हो सकती है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने प्रत्‍याशी चुनने के लिए छह पैनामे तय किए हैं, जिसमें नए चेहरों को प्राथमिकता व 10 हजार वोटों से हारने वालों का टिकट कटना तय माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि राजस्‍थान भाजपा के प्रत्‍याशियों की पहली सूची में 70 से 80 नाम शामिल हो सकते हैं। इनमें ज्‍यादातर वे सीट हैं, जहां भाजपा बहुत कमजोर है। वहीं, पार्टी के कैडर और पिछले वोट शेयर के लिहाज से मजबूत स्थिति है।

टिकट के लिए भाजपा के 6 पैरामीटर

  • 1. वो 28 सीटें जहां भाजपा लगातार 3 चुनाव जीत चुकी है। यहां बुजुर्ग और कम सक्रिय विधायकों के टिकट काटकर जिला परिषद और पंचायत समिति स्तर के युवा नेताओं को भी टिकट मिलेंगे।
  • 2. जिन 19 सीटों पर लगातार 3 बार से पार्टी हार रही है, उन पर 5-6 सांसदों को, कुछ पर पार्टी में शामिल नए चेहरों और कुछ पर महिलाओं को उतारा जाएगा।
  • 3. राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 45 साल से कम उम्र वाले चेहरे ज्यादा दिखेंगे।
  • 4. पहले के चुनावों में जो नेता 4-5 बार विधायक बन चुके हैं, उन सीटों पर नए चेहरों को मौका देंगे।
  • 5. जिन सीटों पर पार्टी में बगावत व भितरघात के कारण 10 हजार से ज्यादा वोटों से हार हुई, वहां जीतने योग्य उम्मीदवार का पैमाना लागू होगा।
  • 6. भाजपा उन्हीं दावेदारों को प्राथमिकता देगी जो सर्वे में सबसे मजबूत उभर कर आए हों। भाजपा अब तक अलग-अलग स्तर पर 5-6 सर्वे करा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+