राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023: घर बैठे वोट दें सकेंगे ये 18 लाख मतदाता, क्‍या है home voting option?

How Use home voting option Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों को ऐलान होने ही वाला है। राजनीतिक दल भाजपा-कांग्रेस प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी करने की तैयारी में हैं। वहीं, राजस्थान निर्वाचन आयोग शांति से चुनाव सम्‍पन्‍न करवाने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में बुजुर्ग और दिव्‍यांग मतदाताओं को वोट डालने के लिए बूथ के बाहर लंबी-लंबी कतार में खड़े होने की समस्‍या से निजात मिलने जा रहा है, क्‍योंकि इस बार चुनाव आयोग के निर्देश पर बुजुर्ग और दिव्‍यांग मतदाताओं को घर से वोट देने की सुविधा मिलेगी।

Rajasthan Assembly Elections 2023

मीडिया से बातचीत में मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में 80 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए होम वोटिंग का ऑप्शन दिया जाए। पूरे राजस्थान में इस तरह के करीब 18.05 लाख मतदाता हैं।

प्रवीण गुप्ता के अनुसार 18.05 लाख मतदाता को घर से वोट डालने की सुविधा के लिए बूथ लेवल अधिकारी को घर-घर जाएंगे। इसके संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।

जो पात्र मतदाता इस सुविधा का चयन करना चाहते हैं तो उनको चुनाव अधिसूचना जारी होने के 5 दिन के भीतर बीएलओ से संपर्क करके 12-डी फॉर्म को भरकर देना होगा।

होम वोटिंग का विकल्प चयन करने वाले इन मतदाताओं की सूची निर्वाचक अधिकारी की ओर से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी। गठित मतदान दल इन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करवाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+