राजस्थान: बांसवाड़ा के अर्जुन शुक्ला ने बनाया मुख्यमंत्री गहलोत का स्कैच, सीएम ने ट्वीटर पर की तारीफ
राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के ठिकरिया निवासी अर्जुन शुक्ला ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्केच बनाया है। सीएम गहलोत ने अर्जुन के वीडियो के साथ इस जानकारी को ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है।

राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के ठिकरिया निवासी अर्जुन शुक्ला ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्केच बनाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस जानकारी को अपने सोशल मीडिया ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही सीएम गहलोत ने अर्जुन का स्कैच बनाते हुए वीडियो भी शेयर किया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'बांसवाड़ा के ठिकरिया निवासी अर्जुन शुक्ला ने मेरा स्केच बनाया है। इस बच्चे की प्रतिभा ने मेरे दिल को छू लिया है। आशा करता हूँ जल्दी ही इस प्रतिभाशाली बालक से मेरी मुलाकात होगी।'












Click it and Unblock the Notifications