Rajasthan में अर्जुन मेघवाल ने सतीश पूनिया को उगता सूरज बताकर नए समीकरण पैदा किए, जानिए पूरा मामला
Rajasthan के झुंझुनू में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को पार्टी का उगता हुआ सूरज बताकर प्रदेश की सियासत में नए समीकरण पैदा कर दिए हैं। प्रदेश के सियासी गलियारों में मेघवाल के इस बयान को लेकर चर्चा है। राजनीति के जानकार बताते हैं कि मेघवाल ने संदेश दे दिया है। सतीश पूनिया राजस्थान में विधानसभा चुनाव तक प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। पार्टी जिस तरह अर्जुन मेघवाल को तरजीह दे रही है। आने वाले समय में वे राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे।

मेघवाल ने बताया था सतीश पूनिया को पार्टी का उगता सूरज
झुंझुनू में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने खुले मंच से भाषण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को पार्टी का उगता सूरज बताते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया उगते सूरज है। हमारे यहां उगते सूरज को ही जल देते हैं। इसलिए हम सब पूनिया के साथ चलें। प्रदेश के सभी प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में मेघवाल ने कहा कि सनसेट पॉइंट अंग्रेजों के बनाए हुए हैं। हमारे यहां केवल सूर्य उदय का ही विधान है। इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि सब पूनिया के साथ आए और साथ चले। खास बात यह रही कि जब मेघवाल खुले मन से ही आह्वान कर रहे थे। तब प्रदेश के लगभग सभी नेता सभागार में मौजूद थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अरुण सिंह मौजूद नहीं थे।

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया बोले हम किसी नेता के नौकर नहीं
राजस्थान में उगते सूरज और डूबते सूरज पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के बयान के बाद भाजपा के भीतर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गया है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सरदार शहर में कहा कि हम किसी नेता के नौकर नहीं हैं। ऐसे नेता भी अपने आप को समझ ले। मेघवाल और कटारिया की इस बयानबाजी से पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल बीजेपी हाईकमान के नजदीक हैं। पीएम मोदी और अमित शाह से उनके बहुत अच्छे संबंध है। राजनीति के जानकार मेघवाल के इस बयान को राजस्थान की सियासत नेरेटिव से जोड़कर देख रहे हैं। जानकारों का कहना है कि मेघवाल ने यह बयान देकर पार्टी का नैरेटिव बदलने की शुरुआत कर दी है।

मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर राजस्थान में है विवाद
राजस्थान भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद है। चुनाव नजदीक आने के साथ ही पार्टी के भीतर सीएम पद को लेकर गुटबाजी तेज हो गई है। कई मौकों पर यह गुटबाजी सामने आ जाती है। पार्टी ने पिछले कुछ दिनों में जिस तरह अर्जुन मेघवाल को तरजीह दी है। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें राजस्थान में बड़ी भूमिका में ला सकती है। प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सतीश पूनिया, ओम माथुर, ओम बिरला, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र राठौड़ मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जाते हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं।












Click it and Unblock the Notifications