दर्ज मामले को रफा-दफा करने के लिए बगरू SHO ने ली 15 हजार की घूस, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा
जयपुर, 22 अक्टूबर। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने जयपुर के बगरू पुलिस थाने के एसएचओ रतनलाल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के डीजी बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट को परिवादी ने शिकायत दी थी कि बगरू थाने में उसके खिलाफ दर्ज मामले को रफा-दफा करने की एवज में बगरू थाने के एसएचओ रतन लाल उसे 25 हजार की रिश्वत की राशि मांग कर परेशान कर रहे हैं।
इस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया और बगरू एसएचओ पर ट्रैप की कार्रवाई करने के लिए एसीबी के एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। एसीबी ने परिवादी को एसएचओ रतनलाल के पास भेजा।
परिवादी जब ऐसे एसएचओ के पास पहुंचा तो रतनलाल ने उससे 10 हजार की रिश्वत ली। उसके बाद एसीबी की टीम ने दबिश देते हुए बगरू एसएचओ रतन सिंह को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी में सामने आया कि आरोपी एसएचओ ने परिवादी से रिश्वत की राशि के 15 हजार पहले ही वसूल लिए थे। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी रतनलाल से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications