राजस्थान: जयपुर में 22 मार्च को होगा पशुपालक सम्मान समारोह, सीएम गहलोत करेंगे 415 पशुपालकों का सम्मान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 415 पशुपालकों को सम्मानित करेंगे। पशुपालन विभाग द्वारा प्रति वर्ष चयनित प्रगतिशील पशुपालकों का सम्मान किया जाता है।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 415 पशुपालकों को सम्मानित करेंगे। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. भवानी सिंह राठौड़ ने कहा कि विभागीय अधिकारी पशुपालकों के सम्मान समारोह के आयोजन को सफल एवं राज्य के लिए एक विशेष अनुभूति वाला कार्यक्रम बनाएं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा प्रति वर्ष चयनित प्रगतिशील पशुपालकों का सम्मान किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी यह आयोजन 22 मार्च को दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में किया जाएगा। डॉ. राठौड़ बुधवार को पशुधन भवन में पशुपालक सम्मान समारोह की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समारोह में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यों की रूपरेखा तैयार कर विभागीय समितियां बनाकर कार्य संपादन करें।

सीएम गहलोत 415 पशुपालकों का करेंगे सम्मान

आयोजन की अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के कुल चयनित 415 पशुपालकों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर राज्य भर से पशुपालक भाग लेंगे। बैठक में मौजूद आयोजन सचिव डॉ. पी.सी.भाटी ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित पशुपालकों को विषय विशेषज्ञों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही इस मौके पर पशुपालक संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत पशुपालकों को पशुपालन में आ रही समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. एन. एम. सिंह, विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. आनंद सेजरा, डॉ. नवीन मिश्रा, डॉ. जसविंदर सहगल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+