राजस्थान में सभी 9 ओमिक्रॉन मरीज ठीक हुए, अस्पताल से छुट्टी, जानें डॉक्टर्स ने क्या कहा?
जयपुर। राजधानी जयपुर में स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी फॉर हेल्थ साइंस (आरयूएचएस) में भर्ती सभी 9 कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से पॉजिटिव मरीजों की दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। इसी के साथ सबको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, संक्रमण से मुक्त हुए लोगों को घर भेज दिया गया है। उन्हें 7 दिन होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है।

Recommended Video
ओमिक्रॉन से उबरने वाले लोगों को बधाई देते हुए राज्य के सबसे बड़े कोविड आरयूएचएस अस्पताल में डॉक्टर्स ने अब चैन की सांस ली है। उन्होंने एक-दूसरे को बधाई भी दी है, क्योंकि गुरुवार को कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से 9 लोग रिकवर हुए थे। उन्हें 5 दिसंबर को भर्ती कराया गया था। इन लोगों में 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से जयपुर पहुंचे चार लोगों का एक परिवार भी शामिल था।

इसके अलावा यहां के आदर्श नगर में एक परिवार के पांच व्यक्ति, जिनसे वे लौटने के उसी दिन मिले थे, की रिपोर्ट भी 5 दिसंबर को ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। अब सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और कंट्रोलर डॉ सुधीर भंडारी का कहना है कि, उपरोक्त सभी मरीज कोरोना निगेटिव निकले हैं। उन्होंने लगातार दो कोविड टेस्ट में निगेटिव सैंपल दिए। यानी वे सभी बिल्कुल ठीक हैं और इसलिए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।, "












Click it and Unblock the Notifications