राजस्थान: ओपीएस को लेकर सीएम अशोक गहलोत केंद्र पर हमलावर, कहा "हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे"

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ओपीएस को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। सीएम गहलोत ने विधानसभा में कहा कि केंद्र सरकार ने अगर राजस्थान को अपना पैसा नहीं दिया तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में बताया कि एनपीएस का हजारों करोड़ रूपया केंद्र सरकार के पास जमा है। केंद्र सरकार राज्य को अपना पैसा नहीं दे रही है। राजस्थान को अगर अपना पैसा नहीं मिला तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। लेकिन हर हाल में पैसा लेकर रहेंगे।

ashok gehlot

अडाणी के शेयर गिरने की दुनियाभर में चर्चा

सीएम गहलोत ने ओल्ड पेंशन स्कीम को जायज बताते हुए कहा कि अडाणी ग्रुप के शेयर डाउन हो रहे हैं। इससे भारत सहित पूरी दुनिया में तहलका मच गया है। मैंने इसी हाउस में कहा था कि हम अपने प्रदेश के कर्मचारियों को शेयर मार्केट की दया पर नहीं छोड़ सकते हैं। आज मेरी बात सही साबित हो गई है। पूरा देश हिल गया है। दुनिया के कई देशों में इस पर चर्चा हो रही है। अडाणी के तमाम शेयर धड़ाम हो गए हैं। अब एलआईसी, एसबीआई के शेयर भी नीचे आए हैं। मैंने यही बात कही थी कि एनपीएस के जरिए पूरा पैसा शेयर मार्केट में जमा हो रहा है। वह धड़ाम हो जाएगा तो कर्मचारियों के भविष्य का क्या होगा। देश के प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। सीएम गहलोत ने कहा कि क्या हम अपने कर्मचारी को इस लायक भी नहीं रखेंगे कि उसका भविष्य सुरक्षित रहे।

ashok gehlot

हिमाचल के लोगों ने सबक सिखाया, ओपीएस लागू करना पड़ेगा

सीएम गहलोत ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम का हिमाचल प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने मुद्दा बनाया तो बीजेपी हाईकमान ने सबक लिया होगा। क्योंकि हिमाचल के लोगों ने दिखा दिया कि पीएम मोदी को आज नहीं तो कल ओपीएस लागू करनी ही होगी। प्रधानमंत्री देश में एनपीएस क्यों लागू करना चाहते हैं। यह तो पता नहीं। लेकिन मैंने उनसे भी बात की है। मैं किसी को छोड़ने वाला नहीं हूँ। मेरा बस चलता तो उनके पास पहुंच जाता और बात करता। आप लोगों ने मिलकर मुझे यहां बैठाया है। मेरी ड्यूटी है कि मैं खुलकर बात करूं। मैं फिर कहना चाहूंगा कि पूरे सदन को एकजुट होकर इस मामले पर केंद्र सरकार से बात करनी चाहिए। ओल्ड पेंशन स्कीम को आज नहीं तो कल भारत सरकार को लागू करना ही होगा।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+