Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan: सचिन पायलट खेमे के विधायकों के घरों के बाहर आधी रात को 7 पेज का नोटिस चस्पा

बाड़मेर। राजस्थान के सियासी घमासान के बीच सचिन पायलट खेमे के विधायकों को अब विधानसभा से नोटिस जारी कर दिया गया है। सचिन पायलट समेत 19 बागी विधायकों को जारी किए गए 7 पेज के नोटिस आधी रात को विधायकों के घरों के बाहर चस्पा किए गए हैं। नोटिस में विधायकों को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष 17 जुलाई की दोपहर एक बजे तक अपनी टिप्पणी प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

Recommended Video

    Rajasthan: सचिन पायलट खेमे के विधायकों के घरों के बाहर आधी रात को 7 पेज का नोटिस चस्पा
    जानिए क्या लिखा नोटिस में

    जानिए क्या लिखा नोटिस में

    बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी के घर के बाहर रात को चस्पा किए गए नोटिस में लिखा गया है कि राजस्थान विधानसभा सचिवालय के सचिव प्रमिल कुमार माथुर द्वारा बताया गया है कि INC के मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी द्वारा भारतीय सविधान के अनुछेद 191 के तहत विधानसभा सदस्य की निरहर्ता के लिए याचिका प्रस्तुत की गई थी, जिसको राजस्थान विधानसभा नियम 1989 के तहत पंजीबद्ध किया गया।

     जिला प्रशासन को ईमेल से मिला था नोटिस

    जिला प्रशासन को ईमेल से मिला था नोटिस

    इसके अलावा नोटिस में यह भी लिखा गया है कि अगर उक्त समय में टिप्पणियां प्रस्तुत नहीं की जाती है तो याचिका पर सुनवाई करते हुए द्वारा एकपक्षीय फैसला लिया जाएगा। इस पूरे मामले पर बाड़मेर जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि राजस्थान सचिवालय की ओर से हमें ईमेल के जरिए यह नोटिस प्राप्त हुआ था। तामिल कराने के लिए कहा गया था। जिसकी पालना में हमने विधायक गुडामालानी से संपर्क करने की कोशिश की। संपर्क नहीं हुआ तो उपखंड अधिकारी द्वारा नोटिस उनके घर के आगे चस्पा करवा दिया गया है। गौरतलब है कि यह नोटिस विधायक हेमाराम चौधरी के घर के आगे देर रात्रि करीब 2 या 3 बजे के बीच यह नोटिस चस्पा किया गया है। चौधरी के निवास में रहने वाले उनके रिश्तेदार का कहना है कि जब मैं सुबह 5 उठा तब यह नोटिस घर के आगे चस्पा था। इसकी जानकारी मैंने तुरंत विधायक हेमाराम चौधरी को दे दी है।

    वल्लभनगर विधायक की पत्नी ने जताया आक्रोश

    वल्लभनगर विधायक की पत्नी ने जताया आक्रोश

    इधर, उदयपुर जिले के वल्लभनगर से विधायक गजेन्द्रसिंह शक्तावत को भी जारी किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी मध्यरात्रि में यह नोटिस लेकर पहुंचे। इसे लेकर शक्तावत की पत्नि ने नाराजगी भी व्यक्त की है। गजेन्द्रसिंह शक्तावत की पत्नि प्रीति शक्तावत ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने भी आक्रोष जताते हुए नोटिस लेने से मना कर दिया। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों ने जयपुर से आदेश होने का हवाला देते हुए नोटिस घर के बाहर चस्पा कर दिया। नोटिस मिलने की सूचना पर शक्तावत के समर्थक पहुंचे और कांग्रेस के समर्थन में नारे बाजी करने लगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+