राजस्थान: प्रदेश में 50 खादी संस्थाओं और समितियों का होगा आधुनिकीकरण, सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खादी के प्रोत्साहन के लिए 55 लाख रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। बजट में राज्य की 50 खादी संस्थाओं/समितियों का आधुनिकीकरण करने की घोषणा की थी।

खादी संस्थाओं को प्रोत्साहित करने की कोशिश
प्रदेश में खादी का उपयोग बढ़ाने के साथ-साथ खादी संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गहलोत ने 2023-24 के बजट में राज्य की 50 खादी संस्थाओं और समितियों का आधुनिकीकरण करने की घोषणा की थी। ताकि वे अपने उत्पादों की अच्छी मार्केटिंग कर सकें। उक्त बजट घोषणा की अनुपालना में यह स्वीकृति दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications