राजस्थान : निर्दलीय MLAs की बैठक : इंद्राज गुर्जर के पायलट को शेर बताने पर लोढ़ा बोले- 'शेर भी जानवर होता है'

जयपुर, 23 जून। राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार की मांग के बीच बुधवार को सर्किट हाउस में प्रदेश के 13 में से 12 निर्दलीय विधायकों की बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा हुई।

Rajasthan 12 out of 13 Independent MLAs hold a meeting a hotel in Jaipur

जयपुर स्थि​त सर्किट हाउस में हुई निर्दलीय विधायकों की बैठक में संविदा कार्मिकों नियमित भर्ती, रिक्त पद भरने के संबंध सीएम अशोक गहलोत से आग्रह किया गया। साथ ही इन विधायकों ने राजस्थान में गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार का फैसला सीएम पर छोड़ा है।

विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि राजस्थान का स्थित सरकार देना हमारा कर्तव्य है और सरकार को अस्थिर करने की को​शिश करने वालो को धूल चटाएंगे। यह वक्त राजस्थान सरकार के खिलाफ षड़यंत्र रचने का नहीं है।

Rajasthan 12 out of 13 Independent MLAs hold a meeting a hotel in Jaipur
सीएम अशोक गहलोत की प्रशंसा करते हुए विधायक संयम लोढ़ा ने यह भी कि अशोक गहलोत ने भाजपा के नेताओं को घुटने टिकवा दिए। पायलट को बिना संघर्ष देखे पद लगातार मिलते रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस विधायक इंद्राज गुर्जर ने सचिन पायलट को शेर व बाकी को गीदड़ बताया था। इस पर संयम लोढ़ा बोले कि शेर भी जानवर ही होता है।
Rajasthan 12 out of 13 Independent MLAs hold a meeting a hotel in Jaipur

बैठक में ये रहे मौजूद

महादेव सिंह खंडेला
रामकेश मीणा
संयम लोढ़ा
आलोक बेनीवाल
ओपी हुडला
सुरेश टाक
रमिला खड़िया
राजकुमार गौड़
कांति मीणा
लक्ष्मण मीणा
खुशीवर जोजावर
बाबूलाल नागर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+