Raja Bhaiya Jaipur Connection: साल में 2 बार जयपुर क्यों आते हैं राजा भैया? वजह चौंकाने वाली
Raja Bhaiya News: यूपी के कुंडा से निर्दलीय MLA रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के कपड़े जयपुर के ईस्ट वेस्ट डिजाइन नाम के शोरूम में तैयार होते हैं। कपड़ों का नाप देने व डिजाइन देखने Raja Bhaiya साल में दो बार Jaipur
Raja Bhaiya Made in Jaipur Dress: यूपी में कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का राजस्थान की राजधानी जयपुर से खास रिश्ता है। जयपुर की वजह से राजा भैया को रॉयल लुक मिलता है। हालांकि इन दिनों राजा भैया घर व बाहर दोनों जगहों पर घिरे हुए हैं।
घर से राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह तलाक केस में कोर्ट का दरवाजा खटखटाने पहुंच गई। वहीं, बाहर से CBI टीम कुंडा आ धमकी है, जो 10 साल पुराने सीओ जियाउल हक हत्याकांड की नए सिरे जांच करना चाहती है। दोनों ही वजहों से राजा भैया की मुश्किलें बढ़ रही हैं। इस बीच राजा भैया के जयपुर से खास रिश्ते के बारे में जानिए।

दरअसल, साल 1993 से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक बनते आ रहे बाहुबली राजा भैया की लग्जरी लाइफ किसी से छुपी हुई नहीं है। राजा भैया की पत्नी भावनी सिंह ने उन पर कई तरह के आरोप लगाने के साथ-साथ उनकी लग्जरी लाइफ को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया है।
राजस्थान तक वेबसाइट ने राजा भैया की पत्नी भानवी के हवाले लिखा है कि राजा भैया साल में दो बार जयपुर जरूर आते हैं। वजह ये है कि राजा भैया के कपड़े जयपुर में ही तैयार होते हैं, जिनका डिजाइन राजा भैया खुद जयपुर आकर फाइनल करते हैं।
पत्नी भानवी के अनुसार जयपुर में The East West Designs नाम से शोरूम है। इसी में राजा भैया के महंगे कपड़े तैयार होते हैं। कपड़ों का डिजाइन देखने और नाप देने के सिलसिले में राजा भैया साल में दो बार जयपुर आना पड़ता है।

खास बात यह है कि राजा भैया के लिए उनकी पसंद के अनुसार कपड़े तैयार करने वाले डिजाइनर का नाम भी राजा है। डिजाइनर राजा कहते हैं कि अपने कपड़ों का डिजाइन व क्वालिटी खुद राजा भैया सेलेक्ट करते हैं और जब भी जयपुर आते हैं तो कपड़े तैयार करने का ऑर्डर जरूर देकर जाते हैं।
टेलर की मानें तो राजा भैया अपने कपड़ों को एक बार पहन लेने के बाद दोबारा रिपीट नहीं करते। राजा भैया की रॉयल ड्रेस जयपुर के वैशालीनगर स्थित द ईस्ट वेस्ट डिजाइनस शोरूम में तैयार होती हैं। राजा भैया को जोधपुरी सूट काफी पसंद है।
राजा भैया के पास महंगे कपड़ों का अच्छा खास कलेक्शन है। सादा कपड़े ही नहीं बिल्क किसी समारोह विशेष में पहने जाने वाले कपड़े भी राजा भैया जयपुर के इसी शोरूम से तैयार करवाते हैं। राजा भैया के सूट का कपड़ा विदेश से आता है। इनके कपड़ों पर हीरे-पन्ने के बटन लगते हैं।

राजा भैया शादी समारोह में शेरवानी और रोजाना हंट शर्ट सफारी पहनना पसंद करते हैं। उनकी पसंद के हिसाब से बीते 20 साल से जयपुर का ईस्ट वेस्ट डिजाइन शोरूम में कपड़े तैयार किए जा रहे हैं। राजा भैया को ज्यादा तड़क-भड़क वाले कपड़े पसंद नहीं है। ये रियासतकालीन डिजाइन के कपड़े पहनते हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications