मौसम : राजस्थान के इन 7 जिलों में हो सकती है बारिश, धूलभरी आंधी का भी अनुमान

जयपुर। कोरोना संकट के बीच इन दिनों उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजस्थान मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी कुछ दिनों में आंधी व बारिश की संभावना जताई है। पिछले सप्ताह भी राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी तथा मध्य जिलों में हल्की वर्षा तथा आंधी की गतिविधियां देखी गई थीं।

Rain, dust storm may also occur in these 7 districts of Rajasthan

जयपुर स्थित मौसम विभाग के डायरेक्टर शिव गणेश बताते हैं कि 20 अप्रैल को राजस्थान के पश्चिमी तथा उत्तर पश्चिमी जिलों में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 21 अप्रैल को राजस्थान में मौसम साफ हो जाएगा। लेकिन 22 अप्रैल से फिर मौसम बदलेगा और 22 से 25 अप्रैल के बीच एक बार फिर राजस्थान के कुछ भागों में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

इसके अलावा 24 और 25 अप्रैल को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जालौर, नागौर, कोटा और बूंदी समेत राजस्थान के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में भी आंधी और बारिश की संभावना अधिक है। जबकि इस दौरान उत्तरी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+