Rajasthan News: विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए क्यों नहीं आ रहे राहुल गांधी? जानिए सियासी वजह
Rahul Gandhi in Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने अभी तक राहुल गांधी नहीं आए हैं।
Rahul Gandhi in Rajasthan Election: राजस्थान में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। 25 नवंबर को सभी 200 सीटों पर एक साथ मतदान होगा। महज 14 दिन बचे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, मल्लिकार्जुन खड़गे व प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता कई बार राजस्थान आकर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांग चुके हैं, मगर अभी तक नहीं गांधी नहीं आए हैं।
राहुल गांधी राजस्थान क्यों नहीं जा रहे? यह सवाल खुद कांग्रेस और राजस्थान की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से राहुल गांधी की दूरी पर सवाल उठ रहे हैं।

इस बीच खबर है कि राजस्थान में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का चुनाव प्रचार दिवाली के बाद जोर पकड़ेगा। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी के बाद तीसरे नंबर पर हैं।
16 को जयपुर में राहुल गांधी करेंगे रोड शो
राजस्थान चुनावों से राहुल गांधी की दूरी की चर्चाओं के बीच उनका जयपुर आने का कार्यक्रम सामने आया है। 16 नवंबर को राहुल गांधी जयपुर में रोड शो करेंगे। चार दिन तक राजस्थान में रहेंगे।
राजस्थान में कांग्रेस नेताओं की 20 रैली
राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार दिवाली के बाद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रिंयका गांधी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीस रैलियों को सम्बोधित करेंगे।
आखिरी बार राजस्थान कब आए राहुल गांधी
राजस्थान चुनाव 2023 में राहुल गांधी का आखिरी दौरा 23 सितंबर को हुआ है। इस दौरान उन्होंने जयपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की थी। इससे पहले 9 अगस्त को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम आए थे।
अशोक गहलोत से नाराज हैं राहुल गांधी?
प्रियंका गांधी ने बीते दिनों दौसा व झुंझुनूं में रैली की, जो दोनों ही क्षेत्र सचिन पायलट समर्थकों के हैं। राहुल गांधी के राजस्थान चुनाव से दूरी का मतलब कई लोग अशोक गहलोत-सचिन पायलट का विवाद भी मान रहे हैं।
यहां तक कहा जा रहा है कि अशोक गहलोत गुट द्वारा पिछले साल सितंबर में कांग्रेस आलाकमान को चुनौती दिए जाने की बात से राहुल गांधी अभी भी सीएम अशोक गहलोत से नाराज चल रहे हैं।
बीजेपी मान रही यह वजह
राहुल गांधी के राजस्थान विधानसभा चुनाव में अभी तक पूरी तरह से सक्रिय नजर नहीं आने पर भाजपा की भी प्रतिक्रिया आई है। भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज कहते हैं कि साल 2018 के चुनाव में राहुल गांधी ने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था, जो सरकार बनने के बाद भी पूरा नहीं हुआ। ऐसे में राहुल गांधी राजस्थान नहीं आ रहे।












Click it and Unblock the Notifications