राहुल ने कहा राजस्थान को विश्व अर्थव्यवस्था से जोड़ें देंगे

राहुल गांधी ने कहा कि हम दूर की सोंचते हैं, जबकि भाजपा का काम हिंदू और मुसलमानों को लड़ाना है। भाजपा गरीबों के बारे में नहीं सोंचती है, मैं आपको बताना चाहता हूं कि गरीबी में फंसे रहना हमारी मजबूरी नहीं है। हम सभी का विकास करना चाहते हैं। हमने भूमि अधिग्रहण बिल दिया। भ्रष्टाचार से निपटने के लिए आरटीआई लेकर आये। अब गरीबों और युवाओं को सशक्त बनाना चाहते हैं, जबकि भाजपा ऐसा नहीं चाहती है।
राहुल ने चित्तौड़गढ़ की रैली में भी वही सारी बातें दोहराई जो कि वह पहले से ही बताते रहे हैं। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने जितनी सड़क बनाई उससे तीन गुना ज्यादा हमने बनाई। हम गरीबों के अधिकारों की राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा नहीं करती है। अगर कोई गरीब है तो इसमें उसकी कोई गलती नहीं है बल्कि एक दीवार है जिसने उसे रोंक रखा है। भाजपा का कहना है कि गरीब दीवार खुद तोड़े जबकि हमारा मानना है कि हम गरीब का हाथ पकड़ेगे और मिलकर उसकी रूकावट दूर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications