Rajasthan में माहौल बिगाड़ने वाले नेताओं से Rahul Gandhi सख्त नाराज, साथ में फोटो तक नहीं लेने दिया
Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे के चुने जाने के बाद राजस्थान की राजनीति को गरमाने की कुछ लोग फिर से कोशिश में जुट गए हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ नवनियुक्त अध्यक्ष खड़गे को भी सच का पता चल गया है कि किन लोगों ने गहलोत सरकार के खिलाफ साजिश की थी। कांग्रेस की अब एक ही कोशिश है कि राजस्थान जैसे राज्य के साथ किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं की जाए। पार्टी की तरफ से अब स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पार्टी के भीतर राजस्थान को लेकर माहौल बिगाड़ने वाले नेताओं से राहुल गांधी सख्त नाराज हैं।

कांग्रेस में अशोक गहलोत का कद बरकरार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्ष के चुनाव में सक्रियता और उसके बाद खडके को वरिष्ठ नेताओं के साथ जाकर सबसे पहले बधाई देना। वहीं पर अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का मुस्कुराकर स्वागत करने से यह तो साफ हो गया है कि अशोक गहलोत का पार्टी में पुराना कद बरकरार है। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कर्नाटक के बेल्लारी में राहुल गांधी से हुई मुलाकात से पहले ही साफ हो गया था कि राजस्थान में सब कुछ ठीक हो गया है।

राजस्थान में अस्थिरता फैलाने वाले नेताओं से राहुल गांधी की नाराजगी
पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी राजस्थान में अस्थिरता फैलाने वाले नेताओं से खासे नाराज हैं। सवा दो साल पहले जिन लोगों ने सरकार गिराने के लिए बीजेपी से हाथ मिलाया था। उन लोगों को राहुल गांधी ने अभी तक माफ नहीं किया है। कोशिश तो यहां तक हुई है कि किसी तरह से राहुल गांधी के साथ तोड़फोड़ में शामिल कुछ विधायकों की ग्रुप फोटो हो जाए। लेकिन राहुल ने मिलने से ही मना कर दिया यूपी के कुछ नेता लंबे समय से लगे हैं कि राहुल गांधी सरकार गिराने वाला घटनाक्रम भूल जाए। लेकिन फिर से घटी घटना ने मामले को ताजा कर दिया है। राजस्थान में पिछले दिनों जो भी घटा। उसे पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बहुत बड़ा षड्यंत्र मान रहे हैं। क्योंकि पूरे घटनाक्रम से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। गांधी परिवार के सबसे भरोसेमंद नेता अशोक गहलोत की छवि बिगाड़ने के लिए पूरी ताकत लगाई गई। पार्टी के अधिकांश प्रमुख और बड़े नेताओं ने भी पूरे घटनाक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का साथ दिया है।

राजस्थान से छेड़छाड़ करने वालों से कांग्रेस अध्यक्ष भी नाखुश
कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी राजस्थान को छेड़ने से खुश नहीं थे। इन नेताओं की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि गहलोत जैसे नेता के साथ इस तरह की राजनीति क्यों की गई। वह भी तब जब राहुल गांधी ने अभी तक बीजेपी के साथ हाथ मिलाने वालों को माफ नहीं किया। पूरी पार्टी में यही चर्चा है कि मीडिया में माहौल बनाकर मजबूत सरकार को गिराने का कोई बड़ा षड्यंत्र तो नहीं था। पार्टी अपने तरीके से इस पूरे मामले को देखेगी। फिलहाल यही कोशिश है कि चुनावी साल में राजस्थान के साथ छेड़छाड़ की बजाय मजबूती दी जाए। जिससे गहलोत की अगुवाई में पार्टी वापसी कर सकें।

अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं पर कार्रवाई के आसार कम
राजस्थान के नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस हाईकमान को बधाई देकर जनसंपर्क शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो जिन नेताओं को नोटिस दिया गया। कांग्रेस हाईकमान उनके जवाब से संतुष्ट है। इसलिए किसी भी नेता पर कार्रवाई के आसार कम हैं। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दिल्ली पहुंचकर नवनियुक्त अध्यक्ष खड़गे को बधाई देने के बाद यहां प्रभारी अजय माकन सहित कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। खड़गे 26 अक्टूबर को विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगे। उस दिन भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अनेक नेता दिल्ली जा सकते हैं।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications