जयपुर में यूपी सरकार पर बरसीं प्रियंका, बोलीं- करोड़ रुपए विज्ञापन में कर रहे खर्च, लेकिन...
जयपुर, 12 दिसंबर: देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'महंगाई हटाओ महारैली' का आयोजन किया है। महारैली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पहुंची हैं। प्रियंका गांधी ने मंच से रैली को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हजारों करोड़ रुपए विज्ञापन में खर्च कर रही है, लेकिन वही सरकार किसानों को खाद नहीं दिला पा रही। मैं ऐसे परिवारों से मिल कर आई हूं जिसके मुखिया ने खाद लेने के लिए लाइन में खड़े-खड़े दम तोड़ दिया।

प्रियंका ने कहा कि केंद्र में आज की सरकार केवल झूठ की है। यह सरकार कुछ उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। जितना पैसा वे विज्ञापनों पर खर्च करते हैं, वह किसानों को क्यों नहीं देते? प्रियंका ने कहा कि ये सरकार जनता की भलाई नहीं चाहती। ये आपके लिए काम नहीं कर रही। किसके लिए कर रही है? ये सरकार कुछ गिने-चुने लोगों के लिए काम कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'महंगाई हटाओ रैली' को संबोधित करते हुए कहा, ''रैली महंगाई के बारे में है, बेरोजगारी के बारे में है, आम जनता को जो दर्द हो रहा है उसके बारे में है। देश की आज जो हालत है वह सबको दिख रहा है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। पूरा का पूरा ध्यान चार-पांच पूंजीपतियों पर है। हिन्दुस्तान के सारे इंस्टिट्यूशन एक संगठन के हाथ में है।''
Recommended Video
देश को तीन चार पूंजीपति चला रहे हैं: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश को तीन-चार पूंजीपति चला रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री पूंजीपतियों का काम कर रहे हैं। नोटबंदी हुई, जीएसटी लागू किया गया, काले कानून बनाए गए और कोरोना के समय देश की जनकी की हालत देखी। अगर इन चीजों पर बोलने से पहले मैं आज आपसे एक दूसरे बात करना चाहता हूं। देश के सामने कौन सा युद्ध है। युद्ध कौन सी विचारधाराओं के बीच में है।












Click it and Unblock the Notifications