राजस्थान में सख्त लॉकडाउन की तैयारी, 5 मंत्रियों की रिपोर्ट पर आज या कल में फैसला संभव

जयपुर, 6 मई। राजस्थान में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए गहलोत सरकार लॉकडाउन को और कड़ा करने पर विचार कर रही है। 17 मई तक की लॉकडाउन की गाइडलाइंस में दी गई कुछ छूट को वापस लेने पर विचार चल रहा है। माना जा रहा है राजस्थान सरकार 7 दिन का सख्त लॉकडाउन लगा सकती है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए और सख्त कदम उठाने की आवश्यकता पर बल देते हुए इसके लिए 5 मंत्रियों के एक समूह का गठन किया है।

Preparations for strict lockdown in Rajasthan, decision on report of 5 ministers possible today or tomorrow

ये मंत्री समूह संभावित कदमों पर विचार कर सरकार को अपने सुझाव देगा, जिसके आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस समूह में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, जलदाय मंत्री बीडी कल्ला, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग शामिल हैं।

मंत्रियों की सिफारशों के बाद गृह विभाग लॉकडाउन की संशोधित गाइडलाइन जारी करेगा। शादियों पर पाबंदी सहित कुछ प्रतिबंधों को शामिल करते हुए नई गाइडलाइन तैयार होगी। बुधवार देर शाम हुई गहलोत कैबिनेट की बैठक में आम राय थी कि संक्रमण की इस चिंताजनक स्थिति पर अंकुश लगाने के लिए कुछ समय तक विवाह आयोजनों को स्थगित कर दिया जाए। यदि बहुत अधिक आवश्यकता हो तो केवल कोर्ट मैरिज ही की जाए। बैठक में कहा गया कि दूसरी लहर के साथ-साथ तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए प्रदेशवासियों की जीवन रक्षा के लिए राज्य सरकार को कोविड प्रबंधन के लिए जरूरी संसाधन समय रहते जुटा लेने चाहिए।

इसके अलावा राज्य में बढ़ते कोरोना केसों को देखते हुए गहलोत सरकार ने नया कदम उठाया है। सरकार ने घर-घर में कोविड ट्रीटमेंट किट पहुंचाने का निर्णय किया है। इस किट में वो दवाइयां होंगी, जो कोरोना के हल्के लक्षण के समय मरीजों को दी जाती है। हालांकि इन किटों को प्राथमिकता के आधार पर पहले उन घरों में भिजवाया जाएगा, जहां कोविड मरीज हैं और होम आइसोलेशन में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+