PM Narendra Modi के राजस्थान में सर्वे से उड़ी भाजपा नेताओं की नींद, कांग्रेस भी टटोल चुकी है नब्ज
Rajasthan में सियासी माहौल बदलने के साथ ही अब राजनीतिक पार्टियों ने विधानसभा चुनाव को लेकर एक्सरसाइज करना शुरू कर दिया है। राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी कई स्तर पर सर्वे करवा रहे हैं। इन सर्वे के परिणामों के आधार पर ही राजस्थान की लीडरशिप फेस और 200 विधानसभा सीटों पर टिकट तय होंगे। राजस्थान बीजेपी में लीडरशिप को लेकर चल रहे संघर्ष के बीच इन सर्वे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी राजस्थान को लेकर सर्वे करवा चुके हैं।

राजस्थान में दो तरीके से करवाया गया सर्वे
पीएम मोदी की सर्वे ने प्रदेश के कई नेताओं की नींद उड़ा रखी है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान में सर्वे दो तरीके से कराए जा रहे हैं। पहले सर्वे में अलग-अलग स्तर पर कार्यकर्ताओं नेताओं से हर सीट को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है। इसमें हर विधानसभा सीट से तीन से पांच दावेदारों के बारे में पूछा जा रहा है। जहां जितने दावेदारों के नाम हैं। सभी की राय ली जा रही है। किस नेता के पक्ष में कितने प्रतिशत लोग हैं। इसका डाटा लिया जा रहा है।

सीएम फेस की लड़ाई का टिकटों पर भी होगा असर
राजस्थान बीजेपी में लीडरशिप को लेकर संघर्ष से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। बीकानेर संभाग के दौरे और सभाओं के जरिए वसुंधरा राजे ने पार्टी हाईकमान को संकेत भी दिए हैं। इसके अलावा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी इस दौड़ में शामिल है। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, राज्यसभा सांसद ओम माथुर के नाम की भी चर्चाएं हैं। नेताओं के इस संघर्ष का असर पार्टी के टिकट वितरण में भी देखने को मिल सकता है। हर नेता अपने खेमे के लोगों को टिकट दिलाने का प्रयास करेगा। ऐसे में टिकट वितरण की वजह से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

राहुल गांधी की टीम ने भी कराया था सर्वे
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के साथ कांग्रेस की सक्रियता भी बढ़ गई है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार इस साल अगस्त में राहुल गांधी की टीम ने भी सर्वे कराया था। हालांकि उस सर्वे में केवल मुख्यमंत्री के चेहरे का सवाल नहीं था सरकार के कामकाज से लेकर करीब 10 सवाल राहुल गांधी के सर्वे में शामिल किए गए थे। राहुल गांधी के सर्वे के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications