जयपुर पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, आमेर महल का किया भ्रमण
French President Emmanuel Macron reached Jaipur: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगरी जयपुर पहुंचे। जहां राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी के साथ गुलाबी शहर की गुलाबी छटा को निहारेंगे।
इमैनुएल मैक्रों का जयपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल कलराज मिश्र,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विदेश मंत्री एस.जयशंकर सहित कई नेताओं ने स्वागत किया।

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की एक झलक पाने के लिए जयपुरवासियों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो का देर शाम तक जयपुरवासी इंतजार करते रहे ।
VIDEO | French President Emmanuel Macron receives a traditional welcome at Amer Fort in Jaipur. pic.twitter.com/ivFQdy3tut
— Press Trust of India (@PTI_News) January 25, 2024
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जयपुर पहुंचे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के स्वागत को आमेर तैयार है। एयरपोर्ट से आमेर तक चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात है। फ्रांस और भारत के सुरक्षा कर्मियों ने अभेद्य किलेबंदी की। आमेर महल में करीब 2 घण्टे राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने भ्रमण किया।
जहां मैक्रों गुलाबी शहर के आमेर किले में पारम्परिक ढंग से स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान विदेश मंत्री डॉक्टर एस.जयशंकर,राजस्थान सरकार की डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी साथ मौजूद रहीं। जहां राष्ट्रपति मैक्रों ने स्कूली बच्चों से मुलाकात कर बातचीत की।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जयपुर में आमेर के किले की यात्रा के दौरान गणमान्य लोगों के साथ बातचीत की. इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आमेर महल में राजस्थानी पेंटिंग की तारीफ की। यहां उन्होंने कलाकारों से बातचीत भी की।
आज जयपुर शहर में दो चरणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का रोड शो होगा। दोनों नेता आज जयपुर में पहले रोड शो करेंगे उसके बाद शाम को मीटिंग करेंगे।
आपको बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज जयपुर की सैर पर हैं. इमैनुएल मैक्रों आमेर से लेकर जंतर मंतर और हवा महल जैसी विरासत देखेंगे. मैक्रों के स्वागत में गुलाबी नगर कर तैयार है।
जगह जगह पोस्टर के साथ गुलाबी नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया। राष्ट्रपति मैक्रों दोपहर 2ः30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। फिर वहां से राष्ट्रपति मैक्रों काफिला रवाना हुआ।
इमैनुएल मैक्रों के स्वागत के लिए जवाहर सर्किल पर विशेष तैयारी हुई। एयरपोर्ट तिराहे से लेकर जेएलएन मार्ग तक जवाहर सर्किल पर आयोजन हुआ। जवाहर सर्किल पर चंग मंडली के साथ ही हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
हवामहल पर फोटो सेशन के बाद कठपुतली नृत्य भी देखेंगे प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपित मैक्रों । करीब 5 मिनट की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखेंगे । मैक्रों अपने दो दिवसीय भारत दौरे की शुरुआत जयपुर से करेंगे। इस दौरान वो पीएम मोदी के साथ पर्यटन स्थल घूमेंगे. हवामहल पर मोदी और मैक्रों के बीच चाय पर चर्चा होगी।
साहू चाय वाले की चाय की चुस्की के साथ चर्चा होगी. शाम को गुलाबी नगरी की सर्द हवाओं के बीच चाय की चुस्की लेंगे. मैक्रों के आगमन में देसी कुल्लड़ में विशेष मसाले वाली चाय तैयार होगी। हवामहल पर फोटो सेशन के बाद कठपुतली नृत्य भी देखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications