Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की जयपुर में PM Modi से मुलाकात की 6 खास बातें
75 th Republic Day Chief Guest: भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनूएल मैक्रों ने शिकरत की है। इससे पहले दिन इमैनूएल मैक्रों सीधे राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे।
जयपुर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनूएल मैक्रों आमेर किले की भव्यता देखी। जंतर-मंतर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गले मिले। हवामहल की खूबसूरती को निहारा। यहां मैक्रों ने मोदी संग सेल्फी ली। फिर जयपुर के परकोटे में सांगानेरी गेट तक रोड शो निकाला।

यह भी पढ़ें- इमैनुएल मैक्रों संग PM मोदी ने ली मसाला चाय की चुस्कियां, फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने UPI से किया पेमेंट
मैक्रों ने हवामहल पर चाय पी
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनूएल मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ जयपुर के हवामहल के पास चाय पी। चाय का भुगतान पीएम मोदी ने भीम एप के जरिए किया। पीएम मोदी हैंडीक्राफ्ट की दुकान से राम मंदिर की प्रतिकृति खरीदकर मैक्रों को गिफ्ट की। रोड शो के बाद मैक्रों होटल रामबाग पहुंचे। स्वर्ण महल में भोजन किया और फिर रात दस बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
मैक्रों के जयपुर दौरे की खास बातें
1. व्यापार
भारत 30 प्रतिशत हथियार फ्रांस से खरीदता है। द्विपक्षीय व्यापार भी 7.72 प्रतिशत बढ़कर 13.4 अरब डॉलर का हो चुका, जल्द ही यह 20 अरब डॉलर का होगा।
2. छात्रवृत्ति
आमेर में राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रों से फ्रेंच में बात करते हुए मैक्रों ने कहा कि फ्रांस में पढ़ने आइए। हम 18.9 लाख यूरो छात्रवृत्ति देंगे।
3. मित्रता
परमाणु परीक्षण के बाद साल 1998 में फ्रांस खुलकर भारत के पक्ष में आ गया था। अब फ्रांस यूरोप में भारत का सबसे मजबूत साझेदार होगा।
4. वीजा
मैक्रों छात्रों को फ्रेंच भाषा में बात करते देख बहुत खुश हुए। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही भारत के 30 हजार छात्रों को फ्रांस का वीजा देंगे।
5. विरासत
जयपुर के आमेर देख बोले कि यह हमारी विरासत जैसा। फ्रांस के कारक सोन महल को आमेर से सीधे कनेक्ट करेंगे। ताकि यहां की खूबियां लोग जानें।
6. प्रेरणा
जयपुर के जंतर मंतर पर मैक्रों ने पीएम मोदी से चर्चा करते हुए कहा कि खगोल विज्ञान पर पूरा भारत भरोसा करता है। फ्रांस में इसे सीखने की प्रेरणा देंगे।












Click it and Unblock the Notifications