PM Modi मानगढ़ रैली के जरिए साधेंगे तीन राज्यों के आदिवासी मतदाताओं को, जानिए क्या हुआ कोर कमेटी की बैठक में

Rajasthan में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। इसी के मद्देनजर दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक ली और पूरी तैयारी तथा एकजुटता के साथ काम करने के निर्देश दिए। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद रहे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक नवंबर को राजस्थान के मानगढ़ धाम मैं बड़ी रैली एवं जनसभा करने की तैयारियों को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। मानगढ़ धाम आदिवासियों का बड़ा धार्मिक स्थल माना जाता है। इस रैली के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में होने वाले चुनाव में आदिवासी वोट बैंक को साधने एवं राजस्थान व मध्यप्रदेश के आदिवासी वोट बैंक पर पकड़ मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

narendra modi

जनाक्रोश रैली के जरिए गहलोत सरकार को घेरेगी भाजपा

इसी के साथ ही प्रदेश भाजपा की ओर से राज्य सरकार को घेरने के लिए 17 नवंबर से हर विधानसभा क्षेत्र स्तर पर जन आक्रोश रैली एवं सभाओं का आयोजन किया जाएगा। राज्य की कांग्रेस सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर जयपुर में 17 दिसंबर को एक बड़ी सभा करने की तैयारी है। इन सभी विषयों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई थी।

bjp rajasthan

बागी और पार्टी से बाहर हुए नेताओं की होगी वापसी

कोर कमेटी की बैठक के बाद राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ अलग से एक बैठक ली। माना जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के बारे में चर्चा की गई। संभवतया इन नेताओं की जल्द ही पार्टी में वापसी होगी। कोर कमेटी की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व राज्यसभा सांसद ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल कैलाश चौधरी सहित प्रदेश कोर कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

bjp rajasthan

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+