अपनी ही सरकार से खफा हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, वीडियो जारी कर बयां किया दर्द
जयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर अपने गृह क्षेत्र सीकर जिला प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। डोटासरा ने अपने ट्वीट में लिखा कि सीकर जिला प्रशासन से अपेक्षा है कि नवलगढ़ रोड़ के बाशिंदों की इस तकलीफ को समझें और 13 करोड़ रूपए की स्वीकृत पानी निकासी प्रोजेक्ट को तुरंत प्रभाव से शुरू करें। डोटासरा ने यह ट्वीट शनिवार देर रात अपने ट्वीटर हैंडल से किया है। सियासी गलियारों में उनके इस ट्वीट की खूब चर्चा हो रही है। डोटासरा ने एक वीडियो जारी कर बारिश के कारण सड़क पर जमा हुए पानी से लोगों को होने वाली परेशानी से जिला प्रशासन को अवगत कराया है।

जिला प्रशासन आया हरकत में
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर सीकर जिला प्रशासन पर नाराजगी जताने के बाद से ही स्थानीय जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। डोटासरा ने पानी निकासी प्रोजेक्ट शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने वीडियो जारी कर इससे आमजन को होने वाली दिक्कत से अवगत कराया था। इसके बाद जिला कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारीयों से पानी की निकासी के प्रोजेक्ट को लेकर बात की। माना जा रहा है कि स्थानीय लोगों को जल्दी ही जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। गौरतलब कि सीकर डोटासरा का गृहक्षेत्र है।












Click it and Unblock the Notifications