Rajasthan News: जयपुर के SMS अस्पताल में मरीज को चढ़ाया दूसरे ग्रुप का ब्लड, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
Sawai Mansingh Hospital Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह में बड़ी लापरवाही सामने आई है।
यहां पर 23 साल के एक मरीज के कथित रूप से दूसरे ग्रुप का ब्लड चढ़ा दिया, जिससे न केवल उसकी तबीयत खराब हो गई बल्कि उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ जांच की मांग की। मामला राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार तक पहुंच गया और जांच के आदेश तक हुए हैं।
जानकारी के अनुसार 11 फरवरी 2024 को बांदीकुई निवासी 23 वर्षीय सचिन शर्मा का एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट में सचिन का दायां पैर टूट गया था। उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रैफर करना पड़ा था।
एक्सीडेंट में सचिन शर्मा के शरीर से खून खूब निकला। सवाई मानसिंह असपताल में उपचार के दौरान सचिन को खून चढ़ाने की जरूरत पड़ी। उसका ब्लड ग्रुप 'ओ' पॉजिटिव था। अस्पताल स्टॉफ ने कथित रूप से दूसरे मरीज की पर्ची थमा दी, जिसके आधार पर ब्लड बैंक ब्लड और प्लाज्मा दे दिया। इस लापरवाही के कारण सचिन शर्मा को ओ पॉजिटिव की जगह AB पॉजिटिव ग्रुप का ब्लड और प्लाज्मा चढ़ा दिया।
नया खून चढ़ाने के बाद सचिन शर्मा की तबीयत बिगड़ने लगी। जांच में पता चला कि उसकी दोनों किडनियां खराब हो गईं। परिजनों का आरोप है कि गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने से हुआ है। तबीयत ज्यादा खराब होने पर सचिन को वेंटिलेटर पर रखा गया। किडनी का डायलिसिस शुरू कर दिया गया। शुक्रवार को सचिन ने दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications