Rajasthan में साक्षात्कार के जरिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे यात्री, जानिए कैसे

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में स्थायी पदयात्री के तौर पर शामिल होने के लिए कांग्रेस साक्षात्कार के जरिए कार्यकर्ताओं का चयन कर रही है। इसमें कार्यकर्ताओं की बॉडी और राजनीतिक फिटनेस का ख़याल रखा जाएगा।

Congress नेता राहुल गांधी की प्रदेश में पदयात्रा के दौरान साथ रहने वाली टीम को पहले साक्षात्कार के जरिए परीक्षा देनी होगी। प्रदेश में राहुल गांधी की 521 किलोमीटर की यात्रा में सहयोगी बनने के लिए कार्यकर्ता का बॉडी फिटनेस के साथ राजनीतिक फिटनेस का साक्षात्कार के जरिए टेस्ट लिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस ने साक्षात्कार के लिए बाकायदा चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी मंगलवार और बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का वन टू वन साक्षात्कार लेकर चयन करेगी।

साक्षात्कार के बाद प्रमाण पत्र भी

साक्षात्कार के बाद प्रमाण पत्र भी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने परीक्षा के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में मुमताज मसीह है। ललित तुनवाल, रामसिंह कस्वां और कैप्टन अरविंद को पर्यवेक्षक बनाया है। जो परीक्षा लेकर यात्रा में शामिल होने का प्रमाण पत्र देंगे। राहुल की यात्रा में राजस्थान के यात्रियों का चयन करने के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 29 और 30 नवंबर को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक साक्षात्कार किए जाएंगे। इस यात्रा में राजस्थान से करीब 500 यात्रियों का चयन किया जाएगा। जो झालावाड़ से लेकर अलवर तक 521 किलोमीटर की यात्रा में राहुल के साथ शामिल रहेंगे।

साक्षात्कार में पूछे जाएंगे यात्रा के उद्देश्य

साक्षात्कार में पूछे जाएंगे यात्रा के उद्देश्य

यात्रियों के चयन के लिए पीसीसी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे हैं। जिन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। इंटरव्यू के दौरान कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लेकर राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। कमेटी के सदस्य मुमताज मसीह ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हुए और पूरी यात्रा में चलने वाले व्यक्ति को राजस्थान यात्री का पास दिया जाएगा। इंटरव्यू में फिजिकल फिटनेस की जानकारी ली जाएगी। कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े प्रश्न यात्रा की जानकारी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी यात्री के अब तक के इतिहास और संगठन के कार्यों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

केसी वेणुगोपाल आज लेंगे अहम बैठक

केसी वेणुगोपाल आज लेंगे अहम बैठक

प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर सत्ता और संगठन सक्रिय हो गए हैं। पार्टी के संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल मंगलवार को दोपहर 3:30 प्रदेश स्तरीय कमेटी की बैठक लेंगे और तैयारियों को भी देखेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी आमने-सामने होंगे। इसके अलावा गोविंद सिंह डोटासरा सहित समितियों में शामिल सभी मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे।

पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

प्रदेश में यात्रा के सफल संचालन और सहयोग के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग ने प्रदेश पदाधिकारियों को जिलों का प्रभारी नियुक्त कर अलग जिम्मेदारी दी है। इसमें झालावाड़ में चंद्र सिंह राणा व राजेश यादव बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा में दो-दो पदाधिकारियों को लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+