जयपुर के रिहायशी इलाके में घुसा पैंथर, छतों पर मारता दिखा छलांग, ड्रोन से हो रही तलाश
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को एक पैंथर रिहायशी इलाके में घुस गया। पैंथर एक छत से दूसरी छत पर कूदता रहा। कभी घरों में घुसा तो कभी सड़क पर आया। पैंथर को देख लोगों दहशत में आ गए। देर शाम तक वन विभाग की टीम पैंथर को काबू में करने में जुटी रही, मगर सफलता नहीं मिली।

जानकारी के अनुसार पैंथर मोतीडूंगरी स्थित रवि जैन के मकान में सबसे पहले आया। फिर उसके बाद नारायण निवास में पहुंच गया। यहां पैंथर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल फैल गया है। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। पैंथर को ड्रोन कैमरे से तलाश किया जा रहा है लेकिन अभी तक पैंथर नजर नहीं आया है। वन विभाग ने मौके पर पिंजरे भी मंगवा लिए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार पैंथर स्थानीय निवास रवि जैन के घर से होते हुए एसएमएस स्कूल की तरफ चले गया है। जहां भी पैंथर की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी ज्योत्सना ने बताया कि पैंथर सबसे पहले उन्हें नजर आया था। जिसे देखकर वह काफी डर गई। पहले उन्होंने पैंथर को जंगली कुत्ता समझा था। लेकिन पास से देखा तो वह घबरा गई। और तुरन्त गेट बन्द कर लिया। जब काफी देर बाद मुझे लगा कि वह चले गया है तो मैंने यह बात सब को बताई।












Click it and Unblock the Notifications