कौन हैं पंकज मित्थल जो राजस्थान हाई कोर्ट के 40वें मुख्य न्यायाधीश बने? हिंदी में ली पद की शपथ

पंकज मित्थल ने राजस्थान हाई कोर्ट के 40वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

Chief Justice Pankaj Mitthal : राजस्‍थान हाईकोर्ट के नए मुख्‍य न्‍यायाधीश पंकज मित्‍थल बने हैं। शुक्रवार को इन्‍होंने राजस्‍थान हाईकोर्ट के 40वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली है। खास बात यह है कि मित्‍थल ने शपथ हिंदी भाषा में ली है। इनका कार्यकाल 16 जून 2023 तक रहेगा।

Pankaj Mitthal new Chief Justice rajasthan high court

राजस्‍थान के राज्‍यपाल कलराज मिश्र ने मित्‍थल को राजस्‍थान हाईकोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश के रूप में शपल दिलाई है। सीमए अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव व इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक कुमार बिरला, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया, मुख्य सचिव उषा शर्मा एवं मुख्य न्यायाधीश मित्थल के परिजन व रिश्तेदारों की मौजूदगी में शपथ लेने के बाद मित्‍थल ने हाईकोर्ट पहुंचकर कार्य संभाला। इस दौरान करीब सवा घंटे हाईकोर्ट में रुके।

बता दें कि राजस्‍थान उच्‍च न्‍यायालय के नए न्‍यायाधीश पंकज मित्‍थल मूलरूप से उत्‍तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं। 7 जुलाई 2006 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किए गए। 4 जनवरी 2021 को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए। 14 अक्‍टूबर को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है।

शपथ से पहले राष्ट्रपति द्वारा जारी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के वारंट को पढ़कर सुनाए जाने की परम्परा रही है, लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी मुख्य सचिव ने वारंट पढ़कर नहीं सुनाया। इसको लेकर समारोह स्थल पर खासी चर्चा रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+