OPINION: राजस्थान में अशोक गहलोत की सत्ता वापसी के लिए एकजुट होने लगे पार्टी के विधायक, जानिए पूरी वजह

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सत्ता में वापसी की मुहिम से पार्टी के विधायक भी जुड़ गए हैं। विधायक महंगाई राहत कैंप और प्रशासन शहरों के संग शिविर में जाकर सीएम गहलोत का हौंसला बढ़ा रहे हैं।

राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की राजस्थान की सत्ता परिवर्तन की परंपरा को तोड़ने की इस कोशिश में प्रदेश के पार्टी से जुड़े विधायकों का भी समर्थन मिल रहा है। प्रदेश के विधायक भी सीएम गहलोत की इस मुहिम का हिस्सा बन गए हैं। राजनीति के जानकार कहते हैं कि प्रदेश में चल रहे महंगाई राहत कैंप और प्रशासन शहरों के संग अभियान के जरिए क्षेत्रीय विधायक सक्रिय होकर अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। सीएम गहलोत भी अपने दौरों के दौरान स्थानीय विधायकों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों से कहा था कि आप मांगते-मांगते थक जाएंगे। लेकिन मैं देते-देते नहीं थकूंगा। सीएम गहलोत इन दिनों अपनी बात को चरितार्थ कर रहे हैं। उनकी मेहनत को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा बनी रहती है।

विधायकों को दिल खोलकर काम दे रहे मुख्यमंत्री गहलोत

सीएम गहलोत प्रदेश के विधायकों को दिल खोलकर काम दे रहे हैं। पिछले दिनों बाड़मेर में मंत्री हेमाराम जाट ने इस मामले में मुख्यमंत्री गहलोत की खुले दिल से तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मैंने मुख्यमंत्री से जो मांगा वह उन्होंने दिया है। इसी तरह कुशलगढ़ से निर्दलीय विधायक रमिला खड़िया जिनकी सरकार में बहुत बड़ी भूमिका नहीं है। उन्हें भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जमकर कामों की सौगात दी है। उनकी खुशी का आलम यह रहा कि वे मंच पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नाचने लगीं। कांग्रेस से जुड़े लोग बताते हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पायलट कैंप के विधायकों को भी विकास कार्यों की सौगात देने में कोई कमीं नहीं रख रहे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत के इस प्रयास का सीधे तौर पर फायदा कांग्रेस को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में कांग्रेस तेजी से उभर रही है।

ashok gehlot

यात्राओं से हटकर महंगाई राहत कैंप

राजस्थान में मतदाताओं के बीच पकड़ बनाने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यात्राओं का सहारा लिया था। वसुंधरा राजे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा से काफी चर्चित हुई थी। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यात्राओं से हटकर महंगाई राहत कैंप को जनता के बीच जाने का जरिया बनाया है। उनके इस प्रयास से पार्टी और आमजन दोनों को लाभ मिल रहा है। इन कैंपों से आम आदमी को गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तो मिल ही रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत प्रदेशभर में जनता के बीच जाकर सीधा संवाद भी कर रहे हैं। जानकार कहते हैं कि सीएम गहलोत की इस कोशिश के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस को लेकर दिनोंदिन सकारात्मक माहौल बन रहा है। जाहिर तौर पर पार्टी को चुनाव में इसका फायदा होगा। इसके साथ ही भाजपा की कमजोर रणनीति से भी कांग्रेस को मजबूती मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+