OPINION: राजस्थान मिशन 2030 के जरिए यात्रा कर चुनावी माहौल तैयार करेंगे अशोक गहलोत, जानिए पूरा मामला

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में कांग्रेस सरकार को रिपीट करने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। सीएम गहलोत अपने ड्रीम विजन मिशन 2030 को लेकर 27 सितंबर से राजस्थान की यात्रा पर निकलेंगे। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में तीसरी बार दौरे पर निकल रहे हैं। हालांकि सीएम गहलोत अक्सर प्रदेश में दौरे करते रहते हैं। इससे पहले सीएम गहलोत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और महंगाई राहत कैंप के बहाने दो बार पहले दौरे कर चुके हैं। राजनीतिक समीक्षकों की मानें तो भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा समाप्त हो चुकी है। पीएम मोदी जयपुर में सोमवार को इसकी समापन सभा को संबोधित करेंगे। इसके ठीक बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में यात्रा पर निकल रहे हैं। जानकार कहते हैं कि सीएम गहलोत इस यात्रा के जरिए प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।

यह रहेगा सीएम गहलोत की यात्रा का कार्यक्रम

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विजन मिशन 2030 को लेकर 27 सितंबर से राजस्थान की यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री गहलोत सभी जिलों की यात्रा कर जनसभा के साथ हर वर्ग से संवाद करते हुए इन दौरों के जरिए कांग्रेस के पक्ष में चुनावी माहौल बनाएंगे। मिशन 2030 का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के चहुंमुखी विकास और आर्थिक विकास दर की प्रगति करना है। जिसको लेकर रविवार को सीएमआर में विभिन्न बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों, चेयरमैन व उपाध्यक्षों से चर्चा कर हर जिले में को- ऑर्डिनेटर की नियुक्ति की गई। सीएम गहलोत 27 सितंबर को बिड़ला सभागार में रत्न और हीरा कारोबारियों और जौहरियों से सवांद करके यात्रा का आगाज करेंगे। सीएम चौमूं में पशुपालकों और सब्जी विक्रेता किसानों से संवाद करेंगे और उसके बाद खाटूश्याम मंदिर के दर्शन कर रात्रि विश्राम सीकर में करेंगे। जानकारी के मुताबिक 28 को सीएम गहलोत सालासर बालाजी के दर्शन के बाद डीडवाना और नागौर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत 29 को श्रीगंगानगर और 30 को हनुमानगढ़ जिले के किसानों से नहरी इलाकों की समस्या को लेकर चर्चा करेंगे। उसके बाद अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में कई जिलों के दौरे पर रहेंगे।

ashok gehlot

क्या है सीएम गहलोत का मिशन 2030

राजस्थान मिशन 2030 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का प्रदेश को बेजोड़ प्रगति के साथ भारत का नंबर वन राज्य बनाने का विजन है। प्रदेश में 15 अगस्त 2023 से इस अभियान की शुरुआत की गई। प्रदेश में 30 सितंबर 2023 तक राजस्थान-मिशन 2030 अभियान चलाया जाएगा। जयपुर में आयोजित हुए उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री गहलोत ने इस मिशन लक्ष्य को पूरा करने के लिए राजस्थान की प्रगति को दस गुना बढ़ाने में प्रत्येक नागरिक को शामिल करने के महत्व पर जोर दिया। मुख्यमंत्री गहलोत ने विशेषज्ञों, अधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों, युवाओं, महिलाओं, छात्रों और जनता सहित विभिन्न समूहों के साथ बातचीत की। जिन्होंने राज्य की उन्नति के लिए अपनी अपेक्षाओं और विचारों को साझा किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्थान के सभी 50 जिलों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों सहित लोगों ने भाग लिया। राजस्थान मिशन 2030 जिसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू किया गया है। एक दृढ़ प्रयास है। जिसका उद्देश्य राजस्थान को शक्तिशाली और विकासमय बनाने के लिए कदम उठाना है। मुख्यमंत्री गहलोत ने आधिकारिक रूप से 23 अगस्त को राजस्थान मिशन 2030 की शुरुआत की है। जिसका लक्ष्य राज्य को एक प्रतिभाशाली और प्रगतिशील राज्य बनाना है।

राजस्थान-मिशन 2030 उद्देश्‍य क्या है

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान मिशन 2030 के शुभारंभ पर कहा कि राजस्थान सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, सूचना प्रौद्योगिकी, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, आर्थिक विकास, आधारभूत संरचना विकास, सोलर ऊर्जा, अनाज उत्पादन इत्यादि हर क्षेत्र में भारत देश का मॉडल स्टेट बन चुका है। राजस्थान मिशन 2030 के सपने को साकार करने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका रहेगी। प्रदेश की प्रगति को 10 गुना करने के लिए आम लोगों से सुझाव-विचार मांगे गए हैं।

एक करोड़ लोगों के सुझाव का विजन डॉक्यूमेंट

पिछले दिनों जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने कुशल वित्तीय प्रबंधन कर जनकल्याणकारी योजनाओं से हर व्यक्ति को लाभान्वित किया है। अब राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों में लाने के लिए राज्य सरकार ने मिशन 2030 का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए मिशन 2030 की मुहिम चलाकर अर्थशास्त्रियों, लेखकों, पत्रकारों, विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों, खिलाड़ियों सहित एक करोड़ प्रदेशवासियों से सुझाव लिए जा रहे हैं। इसके बाद सभी सुझावों को समाहित कर मिशन 2030 का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया जाएगा। राजनीति के जानकार कहते हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस अभियान के जरिए प्रदेशवासियों को खुद से और कांग्रेस से जोड़ने का काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+