Rajasthan में अशोक गहलोत के मंत्री सालेह मोहम्मद का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, भाजपा ने की बर्खास्त करने की मांग
राजस्थान में अशोक गहलोत के मंत्री सालेह मोहम्मद का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजस्थान में सियासी हलचल बढ़ गई है। भाजपा ने ट्वीट कर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।
Rajasthan में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री साले मोहम्मद के एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। इससे राजस्थान में सियासी हलचल बढ़ गई है। वहीं भाजपा ने इस वीडियो को ट्वीट कर गहलोत के मंत्री की इस्तीफे की मांग की है। अभी तक इस मामले में गहलोत के मंत्री सालेह मोहम्मद ने कोई बयान नहीं दिया है।

भाजपा ने ट्वीट कर की मंत्री को बर्खास्त करने की मांग
राजस्थान में भाजपा ने मंत्री सालेह मोहम्मद के वायरल वीडियो को अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। भाजपा ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'अशोक गहलोत जी यह पहला मौका नहीं है। जब आप के मंत्री का किसी महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। क्या आप मंत्री सालेह मोहम्मद को बर्खास्त करेंगे या वोट बैंक के लालच में छोड़ देंगे।'

जैसलमेर के पोकरण से विधायक हैं सालेह मोहम्मद
गहलोत सरकार के मंत्री सालेह मोहम्मद जैसलमेर जिले के पोकरण से विधायक हैं। साले मोहम्मद सिंधी मुसलमानों के धर्मगुरु गाजी फकीर के बड़े बेटे हैं। सालेह मोहम्मद गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। आजादी के बाद से जैसलमेर से वे पहली बार मंत्री बने हैं।













Click it and Unblock the Notifications