5 फरवरी से नाइट कर्फ्यू समाप्त, शादी समारोह में 250 लोगों की इजाजत

जयपुर, 4 फरवरी। देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर का पीक गुजर चुका है। नए केस 50 फीसदी तक घट गए। राजस्थान में एक्टिव केस सिर्फ पांच प्रतिशत है। ऐसे में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने पाबंदियां हटानी शुरू कर दी है।

Night curfew

राजस्थान में 5 फरवरी से नाइट कर्फ्यू हटाया जाएगा। वहीं, शादियों में बैंड-बाजा-बारात की भी अब इजाजत होगी और अब श्रद्धालु धार्मिक स्थलों में पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ कर सकेंगे।

नाइट कर्फ्यू खत्म करने के साथ ही जारी आदेश में ये भी कहा गया है कि अब पहले की ही तरह राज्य के सभी धार्मिक स्थलों को भी पूरी तरह से खोल दिया गया है। पूजा के दौरान फूल-माला, चादर के साथ अन्य पूजा सामग्री ले जाने की भी इजाजत दे दी गई है।

राजस्थान सरकार ने लोगों को हो रही परेशानियों और कोविड के मामलों में कमी दर्ज होने के बाद ये फैसला किया है। हालांकि,राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, अभी कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी।

राजस्थान सरकार का यह आदेश पांच फरवरी से लागू हो जाएगा। सार्वजनिक, सामाजिक, राजनीतिक या अन्य कार्यक्रमों में अधिकतम 250 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी।हालांकि, लोगों को इसकी जानकारी भी www.covidinfo.rajasthan.gov.in या 181 पर प्रशासन को देनी होगी. वहीं विवाह समारोह में अब बैंड-बाजा वालों को भी इजाजत होगी और इन्हें 250 की तय संख्या से अलग रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+