Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जयपुर में सात को सात फेरे लेंगी डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता, बॉलीवुड ​सितारे पहुंचे पिंकसिटी

जयपुर। बॉलीवुड डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता की शादी 7 मार्च 2021 को राजस्थान की राजधानी के जयपुर स्थित रामबाग पैलेस में होगी।

Nidhi Dutta daughter of director JP Dutta wedding in Rambagh Palace Jaipur

निधि दत्ता की शादी के लिए पिछले 3 दिन से सेलिब्रिटीज का जयपुर आना जारी है। शनिवार को सबसे पहले म्यूजिक डायरेक्टर और राइटर जावेद अख्तर जयपुर एयरपोर्ट पर उतरे।

इसके बाद दोपहर 1 बजे की फ्लाइट से एक्ट्रेस रवीना टंडन जयपुर पहुंचीं और रामबाग होटल गईं। उनके साथ कुछ अन्य सिंगर और स्टाफ भी उसी फ्लाइट से जयपुर पहुंचे हैं। अब अथिया शेट्टी शाम की फ्लाइट जयपुर आएंगी।

इसके अलावा रविवार सुबह या दोपहर की फ्लाइट से आदित्य राय कपूर और अर्जुन कपूर जयपुर शादी में शामिल होने आएंगे। साथ ही सनी देओल शुक्रवार को जयपुर पहुंचे थे और शनिवार को अभिषेक बच्चन के आने की भी संभावना है। इससे पहले शुक्रवार को सुनील शेट्टी, अनु मलिक, कुलभूषण खरबंदा, रूप कुमार राठौड़, सत्यजीत पुरी आदि भी जयपुर आए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+