राजस्‍थान में नया जिला बनने की दौड़ में 60 कस्‍बे, नीमकाथाना के लिए मोदी व गुढ़ा में छिड़ी जुबानी जंग

New District in Rajasthan 2023 : अगले साल राजस्‍थान विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले राजस्‍थान में नए जिलों को लेकर बवाल मच सकता है, क्‍योंकि छोटे-बड़े 60 कस्‍बे नया जिला बनने की दौड़ में है। अपने अपने क्षेत्र को नया जिला बनवाने के लिए विधायकों के बीच घमासान होना तय है। सीकर जिले में नीमकाथाना को नया जिला बनाया जाने को लेकर उदयपुरवाटी से सैनिक कल्‍याण मंत्री व उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा व नीमकाथाना से विधायक सुरेश मोदी के बीच जुबानी जंग तो छिड़ भी चुकी है।

विधायक प्रजापत नहीं पहन रहे जूते

विधायक प्रजापत नहीं पहन रहे जूते

उधर, बाड़मेर जिले में कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत तो बालोतरा कस्‍बे को राजस्‍थान का नया जिला बनवाने के लिए बीते डेढ़ साल से जूते चप्‍पल त्‍याग रखे हैं। विधायक प्रजापत ने सौगंध ली थी कि जब तक बालोतरा जिला नहीं बन जाता तब तक वे जूते नहीं पहनेंगे। उस सौगंध आज तक निभा रहे हैं।

 कमेटी कर रही ज्ञापनों पर काम

कमेटी कर रही ज्ञापनों पर काम

दैनिक भास्‍कर की एक रिपोर्ट के अनुसार 33 जिलों वाले राजस्‍थान में नए जिले बनाने के लिए रिटायर आईएएस अधिकारी रामलुभाया के नेतृत्व में अशोक गहलोत सरकार ने सालभर एक कमेटी गठित की थी, जो नए जिलों के लिए 60 ज्ञापनों पर काम कर रही है।

 राजस्‍थान में ऐसे बनेगा नया जिला

राजस्‍थान में ऐसे बनेगा नया जिला

सेवानिवृत्त आईएएस अफसर रामलुभाया के नेतृत्व वाली राज्य स्तरीय कमेटी का कार्यकाल 31 मार्च 2023 तक है। फिलहाल कमेटी नए जिलों के मिले ज्ञापनों के आधार पर विधायकों, व्‍यापारियों, उद्यमियों व सामाजिक संगठनों से चर्चा कर रही है। सूत्रों के हवाले बताया जा रहा है कि यह कमेटी अपनी रिपोर्ट जल्द ही सौंपेगी, क्योंकि नए जिलों की घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगामी बजट में कर सकते हैं। बजट में घोषणा होने के बाद केबिनेट से प्रस्ताव पास करवाकर नए जिलों का गठन किया जाएगा।

 नया जिला बनाने का नियम

नया जिला बनाने का नियम

- वर्तमान जिला मुख्‍यालय से दूरी न्‍यूनतम 50 किलोमीटर होनी चाहिए।

- जिला स्‍तरीय कार्यालय जैसे कलेक्‍ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला न्‍यायालय, राजकीय महाविद्यालय आदि के कार्यालय के भवनों की व्‍यवस्‍था होनी चाहिए।
- आस पास के क्षेत्र, तहसील आदि मिलाकर करीब दस लाख की आबादी होनी जरूरी।
- कम से कम दो से चार तहसील और उपखंड मुख्‍यालयों का शामिल होना, भविष्‍य की प्रशासनिक जरूरतों को पूरा करने के आर्थिक संसाधन मौजूद होने चाहिए।
- सरहदी इलाके में बनने वाले नए जिले के लिए भारतीय सेना या केंद्र की किसी एजेंसी या मंत्रालय की एनओसी।
- पड़ोसी राज्‍यों से कोई सीमा विवाद ना हो। राजनीतिक स्‍तर पर कोई विवाद ना हो। जनता की मांग भी होनी चाहिए।

किस जिले से कहां का प्रस्‍ताव

किस जिले से कहां का प्रस्‍ताव

इन जिलों से आया नए जिले का प्रस्‍ताव

नीमकाथाना के लिए मोदी-गुढ़ा आमने सामने

नीमकाथाना के लिए मोदी-गुढ़ा आमने सामने

अगर नीमकाथाना जिला बनता है तो उसमें उदयपुरवाटी इलाका शामिल होना है। इस पर नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी व उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र गुढ़ा के बीच जुबानी जंग छिड़ रही है। गुढ़ा चाहते हैं कि नया जिला उदयपुरवाटी बने और मोदी की इच्‍छा है कि नीमकाथाना को जिला बनाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+