द्रौपदी मुर्मू 12 को आएंगी जयपुर, विधायकों और सांसदों से करेंगी समर्थन की अपील
जयपुर, 7 जुलाई। एनडीए की ओर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को जयपुर आएंगी। इस दौरान मुर्मू एरपोर्ट से होटल क्लार्क्स आमेर तक तीन किलोमीटर का रोड़ शो करेंगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे वे प्रदेश के विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर समर्थन की मांगेंगी। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सभी बीजेपी सांसदों और विधायकों को मुर्मू के दौरे से पहले जयपुर आने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजस्थान में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को इलेक्शन एजेंट बनाया गया है।

बीजेपी के तमाम बड़े नेता रहेंगे मौजूद
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के जयपुर दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भारतीय जनता पार्टी और भारतीय ट्राइबल पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों को पत्र भेजकर 12 जुलाई से पहले जयपुर आने के निर्देश दिए हैं। अपने दौरे के दौरान मुर्मू विधायकों और सांसदों के साथ ही जनप्रतिनिधियों, आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों, वकील डाक्टर और रिटायर्ड अफसरों से भी मुलाकात करेंगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, कैलाश चौधरी सहित अनेक नेता मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति पद की पहली महिला आदिवासी उम्मीदवार हैं मुर्मू
एनडीए ने पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया हैं। द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा के मयूरभंज जिले के कुसुमी ब्लॉक के उपरबेड़ा गांव में हुआ था। वे ओडिशा की संथाल परिवार से आती हैं। द्रौपदी मुर्मू ने 1997 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वे ओडिशा के राजरंगपुर जिले में पहली बार पार्षद चुनी गईं।












Click it and Unblock the Notifications