Rajasthan में भाजपा के 13 जिलाध्यक्षों के नाम तय, जानिए किन चेहरों को किया शामिल

Rajasthan की राजनीति में आने वाले दिनों में बीजेपी बड़े फैसले कर सकती है। इसकी शुरुआत 13 नवंबर को झुंझुनू में होने वाली बीजेपी की वर्किंग कमेटी की बैठक में हो सकती है। बैठक में बीजेपी विधानसभा चुनाव और अगले एक साल की वर्किंग को लेकर रणनीति तय करेगी। इसमें कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे होने को लेकर विरोध प्रदर्शन और सरकार को घेरने का प्लान भी बनेगा। बीजेपी के प्रदेश भर में लगभग 13 जिलाध्यक्ष को बदला जाना है। इनमें ज्यादातर वह नाम है। जो अगले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रहे हैं या तैयारी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त कुछ ऐसे जिला अध्यक्षों को भी हटाया जाएगा जो निष्क्रिय है या परफॉर्म नही कर रहे है। पार्टी ने इसके लिए इन जिलों में सर्वे भी कराया है। सर्वे रिपोर्ट प्रभारियों को सौंपी जाएगी जिलाध्यक्ष को बदले जाने को लेकर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने अलग-अलग जिलों में जाकर सर्वे रिपोर्ट तैयार कर नाम संगठन को अक्टूबर में ही सौंप दिए हैं। लेकिन अब तक घोषणा नहीं हो सकी है। कई जिलों में जिलाध्यक्ष के लिए दो या उससे ज्यादा नाम भी सामने आए हैं। इसके चलते भी नामों की घोषणा में समय लग रहा है। माना जा रहा है कि जल्दी ही जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा हो सकती है। इस बात की चर्चा दी है कि 13 नवंबर को वर्किंग कमेटी की बैठक में यह मुद्दा उठाया जा सकता है।

bjp rajasthan

जिला अध्यक्षों के नाम सौंपे, पार्टी तय करेगी रणनीति

राजस्थान में नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर बनाए गए प्रभारियों में वासुदेव देवनानी के मुताबिक उन्हें जिन जिलों की जिम्मेदारी की थी। वहां के लिए उन्होंने नाम पार्टी को सौंप दिए है। देवनानी ने बताया कि वर्किंग कमेटी की बैठक में अगले एक साल की रणनीति तय होगी। चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारियों के निर्णय होंगे। इसके अलावा वर्तमान सरकार की विफलता को लोगों के सामने रखने पर विचार विमर्श होगा।

vasudev devnani

प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 12 को

भाजपा वर्किंग कमेटी की 13 नवंबर को होने वाली बैठक से पहले 12 नवंबर को प्रदेश के पदाधिकारियों और मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक होगी। इसके अलावा जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष और योजना और अभियानों के प्रभारियों की भी बैठक होगी। वर्किंग कमेटी की बैठक में प्रदेश स्तर के तमाम सीनियर नेताओं और पदाधिकारियों सहित राष्ट्रीय स्तर के नेता और पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

bjp rajasthan

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+