रेशमा मंगलानी हत्याकांड : पहले लिए 7 फेरे, फिर निकाह पढ़ा, 2 साल बाद अनाथ हुआ 3 माह का बेटा

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में जनवरी 2020 में श्वेता हत्याकांड के बाद अब रेशमा मंगलानी हत्याकांड सुर्खियों में है। दोनों ही मामलों में पत्नी की हत्या की साजिश खुद पति ने रची। रेशमा उर्फ नैना मंगलानी के पति अयाज अहमद अंसारी ने पुलिस पूछताछ ने जो कहानी बयां कि वो किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं। इसमें बेपनाह मोहब्बत है। सच्चा प्यार पाने के लिए अपनों से बगावत है। सोशल मीडिया से अत्यधिक जुड़ाव है। शक, साजिश, कत्ल भी है।

घर से भागकर की थी शादी

घर से भागकर की थी शादी

जयपुर के एसीपी (क्राइम) अशोक कुमार गुप्ता ने मामले का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया था कि 22 वर्षीय मृतका रेशमा मंगलानी जयपुर के जयसिंहपुरा खोर की रहने वाली थी। रेशमा ने अक्टूबर 2017 में जयपुर के घाटगेट में सराय वालों का मोहल्ला निवासी 27 साल के अयाज अहमद अंसारी के साथ घर से भागकर गाजियाबाद के आर्य मंदिर में शादी की थी।

 पहले सात फेरे लिए, फिर निकाह

पहले सात फेरे लिए, फिर निकाह

रेशमा का शादी से पहले नाम नैना मंगलानी था। अयाज से शादी करने के बाद वह रेशमा बन गई थी। दोनों के महजब अलग-अलग होने के कारण परिजनों को इनकी लव मैरिज मंजूर नहीं थी। इसलिए भागकर शादी की। यह भी सामने आया कि दोनों ने पहले सात फेरे लेकर हिन्दू ​रीति रिवाज से शादी की। फिर निकाह पढ़कर मुस्लिम रीति रिवाज से हमसफर बने।

 बेटे को नहीं मिला पिता का दुलार

बेटे को नहीं मिला पिता का दुलार

रेशमा और अयाज ने भले ही दो रीति रिजावों से शादी की थी, मगर रिश्ता दो साल भी नहीं टिक सका। सालभर बाद ही दोनों के बीच मन मुटाव शुरू हो गया था। ऐसे में वह अयाज को छोड़कर अपने पीहर आकर रहने लगी थी। तीन माह पहले बेटे को जन्म दिया। माता-पिता के रिश्ते में खटास की वजह से बेटे को पिता का दुलार कभी नहीं मिल सका था और अब रेशमा की मौत के बाद 3 माह के मासूम बेटे से मां का आंचल भी छिन गया। पिता के जेल चले जाने के बाद वह अनाथ हो गया है। उसकी परवरिश की जिम्मेदारी रेशमा के परिजनों पर आ गई।

 ऐसे शुरू हुई थी रेशमा अयाज की लव स्टोरी

ऐसे शुरू हुई थी रेशमा अयाज की लव स्टोरी

पुलिस के अनुसार अयाज अहमद अंसारी जयपुर में अजमेर रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में जॉब करता था। जुलाई 2017 में नैना मंगलानी वहां क्रेडिट कार्ड बनवाने गई थी। तब उसकी पहली बार अयाज से मुलाकात हुई। फिर दोनों में पहले दोस्ती और उसके बाद प्यार हो गया था। चार माह की लव स्टोरी के बाद दोनों शादी करके एक साथ रहने लगे थे।

 क्या है जयपुर का रेशमा हत्याकांड

क्या है जयपुर का रेशमा हत्याकांड

जयपुर का रेशमा हत्याकांड एक बिंदास लड़की की जिंदगी पति के शक की वजह से तबाह हो जाना है। दरअसल, रेशमा ने फेसबुक पर नैना मंगलानी और रेशमा मंगलानी के नाम से दो आईडी बना रखी थी। फेसबुक पर उसके 64 सौ से ज्यादा फॉलोअर और करीब ढाई हजार फ्रेंड जुड़े थे। वह फेसबुक पर अत्यधिक बिजी रहती थी। इस वजह से अयाज पत्नी रेशमा के चरित्र पर शक करने लगा था। शक इतना बढ़ गया था कि दोनों अलग-अलग रहने लगे। रेशमा तलाक चाहने लगी थी। ऐसे में पति अयाज ने रेशमा की हत्या की साजिश रची।

 अयाज ने ऐसे की थी रेशमा मंगलानी की हत्या

अयाज ने ऐसे की थी रेशमा मंगलानी की हत्या

पत्नी की हत्या की योजनानुसार 19 जनवरी 2020 को अयाज ने रेशमा को फोन करके सुलह के लिए मिलने को ​बुलाया। रेशमा अपनी स्कूटी पर सवार होकर आई। फिर अयाज और रेशमा जयपुर में कालवाड़ रोड स्थित हाउसिंग सोसायटी के अपने फ्लैट पर गए। अयाज ने खुद शराब पी और रेशमा को बीयर पिलाई। फिर उसे आमेर की ओर ले आया। दोनों ने साथ में खाना और रात को वह उसे नई माता मंदिर के पास दाऊजी की छतरी के पीछे सड़क किनारे सूनसान जगह पर लाया और गला घोंटकर हत्या कर दी। सोमवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए अयाज को अरेस्ट कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+