जयपुर में युवती की हत्या के बाद आरोपी बुआ के बेटे ने गाड़ी पर फंदा डालकर लगा ली फांसी

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवती की हत्या के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। जिस युवक के खिलाफ युवती का अपहरण, दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज करवाया गया। उसने खुदकुशी कर ली।

Murder Accused youth committed suicide in Jaipur

थानाधिकारी अनिल जैमन ने बताया कि युवती वैशाली नगर स्थित प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में जॉब करती थी। शनिवार रात करीब 9 बजे उनके पिता ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि दोपहर को उसके ऑफिस से बाहर निकलने के बाद उसकी बुआ का लड़का वैशाली सर्किल से गाड़ी में बैठाकर ले गया।

तलाशी के दौरान सोमवार सुबह दूदू थाना इलाके में गाड़ोती गांव के पास युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। परिजनों द्वारा शिनाख्त होने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल में रखवाया गया।

मृतका के शरीर पर गर्दन के पास हल्की चोट के निशान दिख रहे हैं। वहीं, मंगलवार को युवती के बुआ के लड़के आरोपी अंकुश ने करनी विहार ईलाके में गाड़ी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद पुलिस की जांच में नया मोड आ गया है। सोमवार को पुलिस ने एफआईआर में आरोपी अंकुश समेत 5 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या और अपहरण का मामला दर्ज किया था।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+