Mukul Wasnik Rajya Sabha MP : 60 की उम्र में रचाई शादी, 25 साल की उम्र में बन गए थे सांसद
जयपुर, 10 जून। राज्यसभा चुनाव 2022 सम्पन्न हो गए हैं। 10 जून को राजस्थान विधानसभा में सुबह दस से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। इसके एक घंटे बाद मतों की गणना की गई। कांग्रेस प्रत्याशी मुकुल वासनिक राज्यसभा सांसद चुने गए हैं।

25 साल की उम्र में राजनीति में आए मुकुल वासनिक
मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता मुकुल वासनिक का जन्म 27 सितंबर 1959 को पूर्व सांसद बालकृष्ण रामचंद्र वासनिक घर हुआ। मुकुल वासनिक ने महज 25 साल की उम्र में ही राजनीति में कदम रख लिया था और पिता की राजनीतिक विरासत को बखूबी संभाला। मुकुल वासनिक तीन बार सांसद रहे चुके हैं और ये पहली बार 1984-1989 में लोकसभा के सांसद बने थे। फिर 10वीं और 12वीं लोकसभा चुनाव में जीते।

दोस्त रवीना खुराना से रचाई शादी
मुकुल वासनिक ने साठ साल की उम्र में अपनी दोस्त रवीना खुराना से साल 8 मार्च 2020 को नई दिल्ली में शादी की। मुकुल वासनिक ने शिक्षा महाराष्ट्र से प्राप्त की। इनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत एनएसयूआई से हुई थी। मुकुल वासनिक के पिता बुलढाना से तीन बार सांसद रहे। पिता के बाद बुलढाना की अपनी पारंपरिक सीट से मुकुल वासनिक ने 1984, 1991 और 1998 में लोकसभा चुनाव जीता।

यूपीए-2 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री बने
लोकसभा चुनाव 2009 में मुकुल वासनिक ने अपनी पारंपरिक सीट बुलढाना को छोड़ रामटेक से चुनाव जीता। फिर यूपीए-2 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री बने। मुकुल के पिता बालकृष्ण वासनिक बुलढाना से केवल 28 साल की उम्र में सांसद बने थे। इन्होंने पिता का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 25 साल की उम्र में लोकसभा का चुनाव जीतकर सबसे कम उम्र के सांसद बने। मुकुल वासनिक को मध्यप्रदेश में दीपक बावरिया की जगह कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था। इनके पास केरल,तमिलनाडु और पुदुचेरी का भी प्रभार रहा।












Click it and Unblock the Notifications