3 साल के बेटे की हत्या कर दूसरे बेटे को भी मारना चाहती थी मां, मासूम की बातों से पसीजा दिल

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के नजदीक के भांकरोटा इलाके में तीन साल के बच्चे की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बच्चे की हत्या की उसका मां ने ही की थी। मां दूसरे बड़े बेटे को भी जान से मारना चाहती थी, मगर वह मां से बातें करने लगा और मासूम की उन बातों से ही मां का दिल पसीज गया। फिर वह ना दूसरे बच्चे को मार सकी ना खुदकुशी कर पाई।

jaipur son murder case

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम बजरंग सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद के बाद से नविता परेशान थी और उसने बच्चों व खुद को मारने का निर्णय कर लिया था। गुरुवार रात 12 से 1 बजे के बीच दिव्यांश को मारने के कुछ देर बाद ही बड़ा बेटा जाग गया था। वह मां के पास बैठ कर बातें करने लगा। बातचीत के दौरान उसका दिल पसीज गया। उसने आगे कुछ नहीं किया और दिव्यांश को संभाला। रात्रि में उसने मां व बहन को फोन कर जानकारी दी। उनके आने के बाद तड़के उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाधिकारी दर्शन सिंह के अनुसार राजेश और नविता के बीच दहेज का मामला चल रहा था। दम्पती के दोनों बच्चे मां के पास ही रहते थे। शुक्रवार को दिव्यांश की मौत का पता लगने पर राजेश ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अंतिम संस्कार रोककर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने राजेश की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+