जयपुर में फंसे बिहार के मजदूरों की दास्तां, आरोप-'हमारी कोई नहीं ले रहा सुध', खाने के लिए भी छीना-झपटी
जयपुर। कोरोना वायरस का कहर थमने का नहीं ले रहा है। राजस्थान में 20 मई तक कोरोना के 5906 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। लॉकडाउन-4.0 के चलते बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। अकेले जयपुर में करीब 8 हजार प्रवासी मजदूरों ने एक स्कूल में डेरा डाल रखा है। इनमें दो हजार मजदूर यूपी और छह हजार मजदूर बिहार के हैं। इनमें वो मजदूर भी शामिल हैं, जो महाराष्ट्र और गुजरात में काम करते थे। लॉकडाउन के चलते वहां से पैदल ही अपने घरों की ओर पलायन कर रहे थे। फिलहाल इन्हें स्कूल में टेंट लगाकर रोका गया है। सरकार की ओर से इनके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था की जा रही है।

यूपी के मजदूरों के लिए 30 बसों की व्यवस्था
बिहार के मजदूरों का आरोप है कि यूपी के मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की जा रही है, मगर बिहार के मजदूरों की कोई सुध नहीं ले रहा है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने यूपी के मजदूरों की घर वापसी के लिए 30 बसों का इंतजाम किया है।
सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं
बिहार के मजदूरों ने आरोप ने लगाया कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। भीषण गर्मी में वे टेंट के नीचे रहने को मजबूर हैं। मजदूरों के लिए कोई सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। इससे कोरोना वायरस का संक्रमण फैलना का डर है।
भोजन के लिए झीनाझपटी
स्कूल में टेंट लगाकर ठहराए गए मजदूरों के लिए समय समय भोजन की गाड़ी आ रही है। अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि भोजन की गाड़ी आते ही भूखे प्यासे मजदूर उस पर टूट पड़ते हैं। भोजन के पैकेट पर मजदूरों में झीनाझपटी भी हो रही है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications