कॉलगर्ल के लिए दुश्मन बन गए दोस्त, चाकू मारकर कर दी हत्या

वारदात राजस्थान के जयपुर शहर की है। जहां साल का रमेश छीपा अपने दोस्त कैलाश छीपा के साथ अपनी शाम रंगीन करने के लिए रेडलाइट एरिया की तरफ गया। दोनों शिकारपुरा रोड पहुंचे। जहां दोनों के बीच एक ही सेक्स वर्कर को लेकर झगड़ा शुरु हो गया, दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। झगड़ा इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर रमेश ने अपने दोस्त कैलाश की पीठ में चाकू घोंप दिया और फिर कैलाश ने रमेश से चाकू छीनकर उसके पेट में घोंप दिया।
दोनों के बीच हुई हाथापाई में रमेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कैलाश ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी कैलाश को हिरासत में लेते हुए उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसीपी सिंह के अनुसार उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications