होली खेलने जयपुर आई नीदरलैंड की युवती से होटल में रेप, मसाज के नाम पर हुई दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार
जयपुर, 18 मार्च: राजस्थान की राजधानी जयपुर में विदेशी युवती के साथ रेप की वारदात सामने आई है। आयुर्वेदिक मसाज करने के नाम पर नीदरलैंड की युवती से एक बड़े होटल में दरिंदगी की गई। बताया जा रहा है कि युवती दो दिन पहले ही होली देखने के लिए राजस्थान आई थी। पीड़िता ने सिंधी कैंप थाने केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है।

सिंधी कैंप थाना एसएचओ गुंजन सोनी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पूरे शहर को नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की, जिसमें आरोपी जयपुर छोड़कर केरल भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
डीसीपी वेस्ट रिचा तोमर के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी केरल भागना चाह रहा था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी जयपुर के खातीपूरा में मसाज सर्विस प्रोवाईडर का काम करता है। फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications