Sankalp Yadav : जयपुर के मेजर संकल्प यादव शहीद, बीमार सैनिकों को लेने गया चीता हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

जयपुर, 12 मार्च। भारत माता की रक्षा करते हुए राजस्थान के बहादुर बेटे मेजर संकल्प यादव (29) प्राण न्योछावर कर दिए। मेजर यादव जयपुर के रहने वाले थे। ये शुक्रवार दोपहर को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बीमार सैनिकों को लाने के लिए चीता हेलीकॉप्टर में सवार होकर जा रहे थे।

फॉरवर्ड पोस्ट से बीमार सैनिक लेने जा रहा था

फॉरवर्ड पोस्ट से बीमार सैनिक लेने जा रहा था

रास्ते में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर रूटीन मिशन पर था, जो फॉरवर्ड पोस्ट से बीमार सैनिक लेने जा रहा था। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। हेलीकॉप्टर का मलबा बांदीपोरा इलाके में बर्फ से भरे गुर्जन नाले में पड़ा मिला। संकल्प के साथ को पायलट भी घायल हो गए। संकल्प ने कमांड अस्पताल उदमपुर में दम तोड़ा।

साल 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे

साल 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे

बता दें कि मेजर संकल्प साल 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। बेटे की शहादत पर पिता बोले कि बेटा 15 जनवरी को जयपुर आया था। एक माह रहने के बाद वापस लौटा था।

जयपुर के एसएमएस स्कूल ही शिक्षा प्राप्त की

जयपुर के एसएमएस स्कूल ही शिक्षा प्राप्त की

जम्मू से मेजर के परिवार को जानकारी मिली कि वे शहीद हो गए है। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर लाया जाएगा। मेजर के परिवार में उनकी माता, पिता, बड़ा भाई व पत्नी है। संकल्प यादव जयपुर में पले-बढ़े। जयपुर के एसएमएस स्कूल ही शिक्षा प्राप्त की। 12वीं जयपुर के कपिल ज्ञानपीठ स्कूल से की।

बड़े भाई रोहिश ने मुखाग्नि दी

शनिवार को भारतीय सेना की फूलों से सजी गाड़ी में शहीद का शव उनके नंदपुरी (सोडाला) स्थित घर लाया गया। तिरंगे में लिपटा बेटे का शव देखकर मां बिलख पड़ा। शहीद मेजर संकल्प यादव का अंतिम संस्कार अजमेर रोड स्थित मोक्षधाम में किया गया। संकल्प को उनके बड़े भाई रोहिश ने मुखाग्नि दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+