खाटूश्यामजी की शरण में मध्य प्रदेश कांग्रेस के MLA, जयपुर के लग्जरी रिसॉर्ट की बाड़ाबंदी से निकले बाहर
जयपुर। ज्योतिरादित्य सिंधिया व 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद अल्पमत में आई मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के विधायकों की जयपुर के दो लग्जरी रिसॉर्ट में बाड़ाबंदी की हुई है।

तीसरे दिन सैर सपाटा पर निकले विधायक
तीसने दिन शुक्रवार को मध्य प्रदेश के विधायक सैर सपाटा पर निकले। सुबह साढ़े नौ बजे बसों में सवार होकर मध्य प्रदेश के विधायक खाटूश्याजी पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई और मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के लिए कामना की। विधायकों का सालासर बालाजी धाम का भी कार्यक्रम बताया जा रहा है। शाम तक जयपुर लौटेंगे।

कमलनाथ सरकार के लिए मन्नत
खाटूश्यामजी में मीडिया से बातचीत में विधायकों ने बताया कि वे सभी हारे का सहारा बाबा श्याम के दरबार में मन्नत लेकर आए हैं कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार का कार्यकाल पूरा हो। विधायकों ने यह भी दावा किया कि वे मध्य प्रदेश के बागी विधायकों के सम्पर्क में भी हैं। जल्द ही उन्हें मना लिया जाएगा।

ट्री-हाउस रिसॉर्ट 38 और ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट में 44 विधायक
बता दें कि जयपुर में दिल्ली हाइवे स्थित ट्री-हाउस रिसॉर्ट 38 और ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट में 44 विधायक ठहरे हुए हैं। दोनों ही रिसॉर्ट में विधायकों के मनोरंजन के काफी इंतजाम किए गए हैं। इसमें कुछ विधायकों ने गुरुवार को तीरंदाजी भी की। गुरुवार दोपहर में लंच में उनके लिए दाल बाटी चूरमे का कार्यक्रम रखा गया। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत और मुकुल वासनिक विधायकाें से हंसी-मजाक करते नजर आए।

सुरक्षा के पुूख्ता इंतजाम
बाड़ाबंदी के बाद शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में मध्य प्रदेश के विधायकों को सैर सपाटा के लिए बाहर निकाला गया। इस दौरान पुलिस के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। बस के साथ पुलिस की गाड़ियां भी हैं। मध्य प्रदेश से विधायकों को जयपुर के रिसॉर्ट में शिफ्ट किए जाने के बाद से दोनों ही जगहों पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए गए हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications