Honeymoon Jaipur: हनीमून मनाने मध्य प्रदेश से जयपुर आया कपल, होटल रूम से गायब हो गई दुल्हन
जयपुर में हनीमून मनाने मध्य प्रदेश से आया कपल चौमू पुलिया के पास होटल में ठहरा था। खाटूश्यामजी जाने के लिए पति गाड़ी बुक करने बाहर गया इतने में दुल्हन गायब हो गई।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में हनीमून के दौरान दुल्हन गायब होने का मामला सामने आया है। जयपुर की झोटवाड़ा पुलिस लापता दुल्हन की तलाश कर रही है। यह कपल मध्य प्रदेश से मनीमून मनाने के लिए जयपुर आया था।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के युवक की 29 जुलाई 2023 को हुई थी। यह नवविवाहित जोड़ा हनीमून मनाने के लिए पांच अगस्त को जयपुर आया था। ये चौमू पुलिस के पास एक होटल में रुके थे।

(तस्वीर प्रतिकात्मक)
पति-पत्नी दोपहर 12 बजे घूमने के लिए जयपुर के आमेर किले चले गए और दोपहर तीन बजे होटल में लौटे। फिर सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम जी जाने का प्लान बनाया। पति गाड़ी बुक करने के लिए होटल से बाहर गया। तब पत्नी रूम में सो रही थी।
करीब 15 मिनट बाद उसने लौटकर देखा तो पत्नी होटल के रूम से गायब थी। उसने होटल से पूछा, मगर कुछ पता नहीं चल पाया। फिर सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उनमें पत्नी होटल से बाहर निकलती दिखाई दी।
जयपुर के झोटवाड़ा पुलिस थाने के एएसआई बजरंग लाल शर्मा ने बताया कि हनीमून के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। खाटूश्यामजी जाने के लिए पति कैब बुक करने होटल के नीचे गया। इतने में नाराज पत्नी होटल से बिना बताए कहीं चली गई।
झोटवाड़ा पुलिस ने बताया कि पति की रिपोर्ट पर लापता दुल्हन को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। पूरे मामले में लुटेरी दुल्हन जैसा कुछ नहीं है। बस हनीमून के दौरान पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी।
उल्लेखनीय है कि इसी 3 जुलाई को शादी करने के बाद सीकर जिले के रींगस से शादी के बाद पति-पत्नी हनीमून मनाने जयपुर आए थे। जयपुर के स्क्वॉयर मॉल में फिल्म देख रहे थे। इंटरवल में पति अपनी पत्नी के लिए कुछ खाने-पीने का सामान लेने चला गया। वापस आया तो दुल्हन गायब मिली। वह थियेटर से भाग निकली थी।
बाद में कुछ घंटों बाद दुल्हन खुद ही जयपुर जिले के शाहपुरा पुलिस थाने पहुंच गई और बताया कि वह शादी से खुश नहीं इसलिए पति को सिनेमा हॉल में छोड़कर भागकर आ गई।












Click it and Unblock the Notifications