Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में भाजपा ने 15 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, देखें पूरी सूची
BJP Candidates Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में शामिल नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा की पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवार हैं। इनमें 15 उम्मीदवार राजस्थान के भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले कई दिन से दिल्ली में भाजपा पार्टी मुख्यालय में लोकसभा उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने को लेकर मंथर चल रहा था। पहली सूची में पीएम मोदी समेत 34 मंत्रियों के नाम हैं।

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। सभी पर दस साल से भाजपा काबिज है। इस बार भी राजस्थान भाजपा मिशन 25 लेकर चल रही है। पहली सूची के बारे में चर्चा थी कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी समेत कई नेताओं को टिकट मिलनी तय है।
राजस्थान में भाजपा के उम्मीदवार
1 अजमेर
2 अलवर से भूपेंद्र यादव
3 बांसवाड़ा (एसटी) से महेंद्र मालवीय
4 बाड़मेर से कैलाश चौधरी
5 भरतपुर (एससी) से रामस्वरूप कोली
6 भीलवाड़ा
7 बीकानेर (एससी) से अर्जुन राम मेघवाल
8 चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी
9 चूरू से देवेंद्र झाझडिया
10 दौसा
11 गंगानगर (एससी)
12 जयपुर
13 जयपुर ग्रामीण
14 जालौर से लुम्बाराम चौधरी
15 झुंझुनूं
16 जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत
17 झालावाड़-बारां से दुष्यंत सिंह
18 करौली धौलपुर (एससी)
19 कोटा से ओम बिड़ला
20 नागौर से ज्योति मिर्धा
21 पाली से पीपी चौधरी
22 राजसमंद
23 सीकर से स्वामी सुमेधानंद स्रस्वती
24 टोंक-सवाई माधोपुर से
25 उदयपुर (एसटी) से मन्नालाल रावत
राजस्थान में इनका कटा टिकट
जालोर से देवजी पटेल
बांसवाड़ा से कनकमल कटारा
भरतपुर से रंजीता कोली
उदयपुर से अर्जुन लाल मीणा
चूरू से राहुल कसवां












Click it and Unblock the Notifications