Govt Job Rajasthan: भजनलाल सरकार ने 22000 पदों पर निकाली भर्ती, जानें कहां-कितनी नौकरी?
Latest Rajasthan Government Jobs: राजस्थान में भजन लाल शर्मा सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले को जल्द ही खुशखबरी देने वाली है। सरकार 22 हजार पदों पर सरकार भर्ती की तैयारी कर रही है।
दरअसल, राजस्थान विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान एक सवाल के जवाब में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती निकाले जाने की जानकारी दी और कहा कि नई भर्तियों को लेकर फाइनेंशियल स्वीकृति के लिए फाइल भेजी जा चुकी है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने विभाग में विभिन्न पदों पर निकाले जाने वाली भर्ती की पद व संख्या वार जानकारी दी और उम्मीद जताई कि राजस्थान सरकार चिकित्सा विभाग में भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर देगी।
राजस्थान में इन पदों पर होगी भर्ती
चिकित्सा अधिकारी के 1265 पद
चिकित्सा अधिकारी (दंत) के 172 पद
नर्सिंग ऑफिसर के 8750 पद
फार्मासिस्ट के 3067 पद
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने 4847 पद
सहायक रेडियोग्राफर के 1178 पद
लैब टेक्नीशियन के 2190 पद
डेंटल टेक्नीशियन के 151 पद
मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि चिकित्सा विभाग में शिफू के माध्यम से विज्ञप्ति जारी कर भर्ती की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्मिक का रिक्त पदों पर पदस्थापन करने का विचार किया जा सकेगा।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि सभी भर्तियों को लेकर फाइनेंशियल स्वीकृति के लिए फाइल भेजी जा चुकी है। हमारी सरकार को अभी 1 महीने से थोड़ा ही ज्यादा समय हुआ है। हम इसे जल्द से जल्द करने की कोशिश में लगे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications