लेडी डांसर के हनीट्रैप में फंसा 'मिस्टर राजस्थान', 50 हजार नकद व साढ़े 19 लाख के चेक लेते पकड़ी गई
जयपुर, 23 मार्च। राजस्थान में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। एक महिला डांसर ने बॉडी बिल्डर चैम्पियन रहे शख्स को अपने हुस्न के जाल में फंसा लिया। जयपुर पुलिस ने लेडी डांसर को गिरफ्तार कर उसके पास से 19.50 लाख के चेक और 50 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं।

पति को छोड़ रखा है
मीडिया से बातचीत में DCP नॉर्थ परिस देशमुख ने बताया कि गिरफ्तार युवती लेडी डांसर राधा कलंदगढ़ी खुर्जा बुलंदशहर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसने अपने पति को छोड़ रखा है।

अनीश (32) जयपुर के हसनपुरा का रहने वाला
वर्तमान में जयपुर में अजमेर रोड गुरुकृपा अपार्टमेंट में रहती है। पीड़ित अनीश (32) जयपुर के हसनपुरा का रहने वाला है।
Recommended Video

बॉडी बिल्डर चैम्पियन रहा
साल 2021 में अनीस बॉडी बिल्डर चैम्पियनशिप जीतकर मिस्टर राजस्थान रह चुका है। राधा से उसकी साल 2016 में दोस्त के जरिए मुलाकात हुई थी।

दूसरे युवक से प्यार
दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। करीब दो साल पहले राधा अनीश से दोस्ती तोड़कर किसी अन्य युवक के प्यार में पड़ गई। अक्टूबर 2021 में अनीश की शादी हो गई।

अक्टूबर में अनीश की शादी
आरोपी युवती राधा एक डांस ग्रुप चलाती है। इसका टूर 2021 में असम गया था। वापस लौटने पर नवंबर 2021 में राधा को पता चला की अनीश की शादी हो गई।

अनीश को ब्लैकमेल करने लगी
इसके बाद पुराने अश्लील फोटो दिखाकर अनीश को ब्लैकमेल करने लगी। युवती मंगलवार दोपहर कैब कर चांदपोल आई थी। एक होटल के पास पीड़ित से 50 हजार रुपए कैश और 19.50 लाख रुपए के तीन चेक लेते पकड़ी गई।

पांच लाख रुपए लिए
आरोप है कि वह अनीश को ब्लैकमेल कर करीब पांच लाख रुपए पूर्व में ले चुकी थी। राधा ने अनीश पर बीस लाख रुपए के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था।

बदनाम करने की धमकी
उसने रुपए ना देने पर बदनाम करने की धमकी दी थी। अनीश से कई बार रुपए मिलने के बाद राधा ने समझ लिया था कि वह उसके हनीट्रैप में फंस चुका है।












Click it and Unblock the Notifications